गांव-गांव घर-घर जाकर लाडली बहना योजना की केवाईसी KYC कार्य निरंतर जारी


Vidisha ladli bahana Yojana मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत हर स्तर पर कार्यों का संपादन किया जा रहा है, पात्र महिला आवेदक योजना का लाभ लेने से वंचित ना रहें इस हेतु लाड़ली बहनों के फॉर्म दाखिल करने हेतु शिविरों के अलावा घर-घर और खेत में पहुंचकर भी ऑनलाइन फॉर्म दाखिल किए जाने की कार्यवाही क्रियान्वित है। 
   विदिशा जिले की जनपद पंचायत लटेरी की ग्राम पंचायत ताजपुरा के सचिव श्री राजेंद्र शर्मा पंचायत क्षेत्र की पात्र महिला आवेदकों के फॉर्म दाखिल करने का कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा खेत में पहुंचकर भी महिलाओं के फॉर्म दाखिल करने का कार्य किया गया है। महिला आवेदकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए इस तरह के कार्य जिलेभर में क्रियान्वित हैं। ग्राम पंचायत ताजपुरा के सचिव श्री शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा रविवार के दिन बाबूलाल के खेत में पहुंचकर खेती का कार्य कर रही महिला आवेदक क्रमशः गीली बाई भील, सुशीला बाई भील, राजबाई भील, कस्तूरीबाई भील, सड़ीबाई भील, शीलाबाई भील, जमनाबाई भील, मथरीबाई भील के आवेदन लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन दाखिल किए गए हैं। 
   शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना तहत इस प्रक्रिया से महिला आवेदकों ने एक साथ ऑनलाइन फॉर्म दाखिल होने पर खुशी जाहिर की है। 

Jansampark Madhya Pradesh 
#LadliBehnaYojanaMP

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ