निशुल्क करें ई-केवायसी संबंधी कार्य कलेक्टर ने जारी किया निर्देश

 Vidisha MP online CSC centre मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के ईकेवायसी संबंधी कार्य निःशुल्क संपादित किए जाएंगे। उपरोक्त कार्यो को क्रियान्वित कराने वाली सभी संस्थान समय पर संचालित हो के निर्देश कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने जारी किए है। कलेक्टर द्वारा जारी पत्र में जिले के सभी एमपीऑन लाइन, (CSC) सीएससी, कियोस्क के प्रभारियों को उल्लेखित किया गया है कि हितग्राहियों के ईकेवायसी कार्य निःशुल्क संपादित किए जाएं साथ ही कियोस्क सेन्टर प्रातः नौ बजे से रात्रि आठ बजे तक अनिवार्य रूप से खुले रहें ताकि हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की असुविधाओ का सामना ना करना पडें़। एमपीआन लाइन एवं कियोस्क के द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हितग्राहियो के ईकेवायसी कार्य संपादित किए जाते है तो उन्हें शासन द्वारा निर्धारित शुल्कि भुगतान प्रति हितग्राही के मान से किया जाएगा। 
 कलेक्टर श्री भार्गव ने एमपी ऑन लाइन एवं सीएससी के जिला समन्वय तथा एमपी ऑन लाइन के समस्त संचालकों को शासन के निर्देशो का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश प्रसारित किए है यदि इस योजना से संबंधित किसी भी हितग्राही से किसी भी प्रकार की शुल्क वसूली जाती है अथवा शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही के जिला समन्वयक तथा संबंधित कियोस्क संचालक उत्तरदायी होंगे। 

Jansampark Madhya Pradesh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ