समझौता शिविरों का आयोजन

Vidisha समाधान आपके द्वार योजना के अंतर्गत जिले में समझौता शिविरों का आयोजन आठ अप्रैल को जिले के 12 क्लस्टरों में एक साथ आयोजित किया गया है। इन क्लस्टरो में 24 थानो को सम्मिलित किया गया है। उच्च न्यायालय खण्ड पीठ ग्वालियर द्वारा जारी दिशा निर्देशो के परिपालन में समझौता समाधान शिविरो का आयोजन सम्मिलित थाना क्षेत्रों के क्लस्टरों में प्रातः 11 बजे से सायं पांच बजे तक आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री भार्गव के द्वारा जारी पत्र में उल्लेख है कि शिविरो के आयोजन, समन्वय प्रभारी अधिकारी का दायित्व तहसीलदारो को सौपा गया है। अनुविभागीय अधिकारी वन, थाना प्रभारी, कार्यपालन यंत्री मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन यंत्री, राजस्व निरीक्षक, पैरालीगल वालिटियर्स, समाजसेवी व कम्यूनिटी लीडर्स को आयोजित शिविरो में उपस्थित होने हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए है। 
 समझौता योग्य दाण्डिक एवं शिविर प्रकरणों की सम्पूर्ण जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। गठित क्लस्टरवार शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरो से संबंधित जानकारी के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अनुभा जैन, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रदीप ठाकुर एवं सहायक ग्रेड तीन श्री देवेन्द्र यादव के मोबाइल नम्बर पर प्रेषित कर सकेंगे। 
 कलेक्टर श्री भार्गव के द्वारा समझौता समाधान शिविर आयोजित करने के लिए जिले के सभी पुलिस थानो को कुल 12 सेक्टरों में विभक्त किया गया है। प्रत्येक शिविर के लिए तहसीलदार को शिविर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। संबंधित तहसील कार्यालय में शिविर का आयोजन आठ अपै्रल की प्रातः 11 बजे से शुरू होगा। शिविर आयोजन व क्लस्टरों की जानकारी इस प्रकार से है। विदिशा ग्रामीण क्लस्टर में शामिल थाना क्षेत्र सिविल लाइन विदिशा, थाना क्षेत्र करारिया व थाना क्षेत्र यातायात विदिशा का संयुक्त शिविर तहसील कार्यालय विदिशा के सभागार कक्ष में आयोजित किया गया है। उक्त शिविर का प्रभारी ग्रामीण तहसीलदार विदिशा श्री मुकेश कुमार राज होंगे। विदिशा नगरीय क्लस्टर में थाना क्षेत्र कोतवाली, थाना क्षेत्र अजाक व महिला थाना क्षेत्र सम्मिलित है। उक्त क्लस्टर का शिविर तहसील कार्यालय विदिशा में आयोजित किया गया है। शिविर प्रभारी तहसीलदार श्रीमती सरोज अग्निवंशी होंगी। 
 गुलाबगंज क्लस्टर में शामिल थाना क्षेत्र गुलाबगंज का शिविर तहसील कार्यालय गुलाबगंज के सभागार कक्ष में आयोजित किया गया है शिविर प्रभारी तहसीलदार श्री हेमंत शर्मा होंगे। ग्यारसपुर क्लस्टर में शामिल थाना क्षेत्र ग्यारसपुर एवं हैदरगढ़ का शिविर तहसील कार्यालय ग्यारसपुर के सभागार में आयोजित किया गया है। उक्त शिविर का प्रभारी तहसीलदार श्री सिद्धांत सिंघला होंगे। 
 बासौदा क्लस्टर में थाना क्षेत्र बासौदा शहर एवं बासौदा देहात का संयुक्त शिविर तहसील कार्यालय बासौदा के सभागार में आयोजित किया गया है शिविर प्रभारी तहसीलदार श्री संदीप जायसवाल होंगे। त्योंदा क्लस्टर अंतर्गत थाना त्योंदा का शिविर तहसील कार्यालय त्योंदा में आयोजित किया गया है। इसका प्रभारी तहसीलदार श्री दिलीप जडिया होंगे इसी प्रकार कुरवाई क्लस्टर अंतर्गत थाना कुरवाई क्षेत्र का शिविर तहसील कार्यालय कुरवाई में आयोजित किया गया है शिविर प्रभारी श्रीमती पारूल चौधरी होगी। 
 सिरोंज क्लस्टर अंतर्गत थाना क्षेत्र क्रमशः सिरोंज, दीपनाखेडा, मुगलसराय एवं पथरिया का संयुक्त शिविर तहसील कार्यालय सिरोंज में आयोजित किया गया है उक्त क्लस्टर का प्रभारी तहसीलदार श्री संतोष बिटौलिया होंगे इसी प्रकार लटेरी क्लस्टर में थाना क्षेत्र लटेरी, मुरवास, आनंदपुर एवं उनारसीकलां का संयुक्त शिविर लटेरी तहसील कार्यालय में तहसीलदार श्री हेमंत अग्रवाल की देखरेख में आयोजित किया गया है। शमशाबाद क्लस्टर अंतर्गत थाना क्षेत्र शमशाबाद का शिविर तहसील कार्यालय शमशाबाद में प्रभारी तहसीलदार श्री दीपक कुमार द्विवेदी के प्रभार में जबकि नटेरन थाना व क्लस्टर का शिविर तहसील कार्यालय नटेरन में आयोजित किया गया है उक्त शिविर का प्रभार प्रभारी तहसीलदार श्री आनंद कुमार जैन का सौंपा गया है। 

Jansampark Madhya Pradesh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ