इंदौर बावड़ी हादसे में 36 मौतों का जिम्मेदार कौन ?


Indore Accident Case: इंदौर। तारीख 30 अप्रैल 2023, दिन गुरवार.... समय लगभग 12: बज के 11 मिनट पर खबर आती है की एक बावड़ी की छत गिरने से लोग उसमें गिर गए हैं दरअसल जहां देश भर में नवरात्रों के आखिरी दिन जवारा निकालने का कार्यक्रम मनाया जा रहा था  मंदिरों में रामनवमी पर रामजन्मोत्सव का आयोजन हो रहा था. हर जगह भजन 'भय प्रगत कृपाला, दीन दलाया, कौशल्या हितकारी' के साथ जय श्री राम के नारे लगे रहे थे.  इंदौर के स्नेह नगर में स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी थी. हवन की तैयारी चल ही रही थी कि अचानक दिल दहलाने वाला पास हो जाता है चारों तरफ चीख-पुकार है और अफरा-तफरी मच जाती है।

घड़ी में दोपहर के 12 बजकर 11 मिनट हुए थे की हो गया हादसा 

प्रदेश की राजधानी  के नाम से जाने जाने जाने वाली आर्थिक नगरी इंदौर के स्नेह नगर में स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में राम जन्म उत्सव के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे थे  बालेश्वर महादेव मंदिर में दोपहर के करीब 12 बजे हवन की तैयारी हो रही थी कि और इन्हीं तैयारियों को लेकर लोग मंदिर की बावड़ी की छत पर पहुंचते हैं. तभी अचानक बावड़ी की छत ढ़ह जाती है और एक झटके में ऊपर खड़ी पूरी भीड़ सीढ़ीनुमा कुएं (बावड़ी) में समा जाती है. और पूरे मंदिर प्रांगण में चीख पुकारे नाचने लगती है कोई समझ नहीं पाता कि यह क्या हो गया आनन-फानन में बावड़ी के आसपास जमा लोग बावड़ी में गिरे लोगों को बताने के लिए रस्सी का इंतजाम  करने लगते हैं।


36 जिंदगी को निकल गई खूनी बावड़ी

हादसे के बाद शुरुआती दौर में 25 लोगों के बावड़ी में गिरने की बात सामने आई.थी जैसे ही लोगों को बावड़ी से निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू हुआ तो SDRF और NDRF बचाव कार्य में जुट गई. लोगों के बावड़ी से निकालने के लिए रेस्क्यू गुरुवार 31 अप्रैल की दोपहर तक चला, जिसमें 36 लोगों के मौत की बात सामने आई. बचाव दल अब दूसरे चरण की सर्चिंग कर चुका है. हालांकि, घटना के तुरंत बाद हुए बचाव कार्य में 18 लोगों का जिंदा रेस्क्यू किया गया. इसमें से कुछ लोगों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है. वहीं कुछ लोगों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है

भीषण हादसे को लेकर मंदिर प्रशासन पर हत्या का केस दर्ज
इंदौर में बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुए भीषण हादसे को लेकर इंदौर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, पूर्व पार्षद सेवाराम गलानी और सचिव श्रीकांत पटेल, कुमार सबनानी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है. धारा 304 के तहत FIR होने के बाद कमिश्नर मकरंद देउसकर ने बताया कि न्यायिक जांच के आदेश जारी किए हैं लेकिन आरोपियों अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ