विधायक उमाकांत शर्मा ने बाबा विश्वनाथ तीर्थ क्षेत्र देवपुर से विकास यात्रा की शुरुआत


विधायक उमाकांत शर्मा ने बाबा विश्वनाथ तीर्थ क्षेत्र देवपुर से विकास यात्रा की शुरुआत 
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव रहे मौजूद
 सिरोंज विधायक श्री उमाकांत शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित विकास यात्रा कार्यक्रम में कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव भी शामिल हुए। देवपुर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्थानीय विधायक श्री उमाकांत शर्मा ने कहा कि कोई भी पात्रताधारी वंचित ना रहे यह शासन, प्रशासन और हम सबका ध्येय है इस कार्य में हम सब सहभागी बनकर उन पात्रताधारियों को लाभ दिलाए जो अब तक वंचित रहें है। उन्होंने विकास यात्रा के आयोजनों को रेखांकित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुसार शासकीय योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी संवाद के माध्यम से देते हुए लाभांवित होने वाले हितग्राहियों को हितलाभ के वितरण करना व शेष वंचितों का चिन्हांकन कर उन्हें लाभ दिलाया जाना है। 
 कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने विकास यात्रा के उद्धेश्यों पर गहन प्रकाश डालते हुए उन्होंने जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत सभी पात्रताधारियों की बीमा किश्ते अनिवार्य रूप से जमा हो पर बल देते हुए उन्होंने बताया कि बीमाधारक की असामयिक मृत्यु हो जाने पर संबंधित परिवार को बीमा क्लेम्प की राशि दो लाख रूपए शासन की अन्य योजनाओं के अलावा प्रदाय की जाती है अतः सभी व्यक्ति अपना बीमा अनिवार्य रूप से कराएं उन्होंने कहा कि मात्र 350 रूपए जमा करने से बीमा की राशि जमा हो जाने पर पात्रता की श्रेणी लागू हो जाती है। 
 
आयोजित कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय विधायक श्री उमाकांत शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने विकास रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इससे पहले अतिथियों द्वारा योजनाओं से लाभांवित होने वाले हितग्राहियों को हितलाभ का मौके पर वितरण किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के अलावा जनप्रतिनिधिगण व ग्रामीणजन मौजूद रहें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ