सिंधिया का कमलनाथ पर तंज ग्वालियर में उनका स्वागत है, कि वे ग्वालियर मैं सिर्फ "अतिथि" हैं'
MP POLITICAL NEWS: ग्वालियर चंबल संभाग में संत रविदास जयंती के मौके पर मध्यप्रदेश राजनीति की सभी बड़े दिग्गज मौजूद थे चंबल संभाग से बीजेपी की विकास यात्रा को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को ग्वालियर पहुंचे थे. यहां पर संत रविदास मंदिर में आयोजित कन्या भोज कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए सिंधिया बोले, ‘मालूम चला है कि कमलनाथ भी ग्वालियर आए हुए हैं. वे पहले मुरैना गए थे और शाम को फिर से ग्वालियर लौटेंगे. कमलनाथ इस शहर में ‘अतिथि’ हैं और ग्वालियर का पुराना इतिहास रहा है कि हम लोग अतिथियों का स्वागत करते हैं. इसलिए कमलनाथ का स्वागत होना चाहिए. लेकिन ध्यान रहे उनकाे भी और बाकी सभी को भी कि कमलनाथ सिर्फ ‘अतिथि’ हैं. बाकी समझदार के लिए इशारा काफी है’.
मीडिया के राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सवाल पर सिंधिया कहां की ‘जिस पार्टी के लोग अपने ही पार्टी लोगों को जोड़ने में सक्षम नहीं है जय भारत को क्या जोड़ेंगे आप लोगों ने देखा होगा कि भारत जोड़ो यात्रा जिस प्रांत से गुजरती, उतने वक्त में सभी लोग एक साथ चलते दिखाई देते लेकिन जैसे ही यात्रा निकली, फिर से सभी बिखर जाते और अलग-अलग हो जाते हैं. ये सच्चाई है उस कांग्रेस पार्टी की और उसके लोगों की’.




0 टिप्पणियाँ