मध्यप्रदेश के देवास जिले के अंतिम छोर से लगे नेमावर में एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक की मौत हो गई और कई घायल हो गए बारात में जा रही एक कार में विस्फोटक रखा था अचानक कार में जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 1 की इलाज के लिए ले जाते हुए मौत हो गई।
कार में विस्फोटक का ब्लास्ट इतना धमाकेदार हुआ कि गाड़ी की छत के परखच्चे उड़ गए गाड़ी में बैठे पांच किशोर झुलस गए इनमें से एक युवक सावन की मौत इंदौर ले जाते समय हो गई है
बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार देवास जिले के नेमावर में बुधवार को बोंदर गुर्जर के घर बेटे योगेश की शादी थी। बारात कन्नौद के सुखरास जा रही थी। बारात निकलने की तैयारी थी। नाच गाना चल रहा था तभी अचानक यह घटना घट गई। पता चला की बारात में पटाखे जलाने के लिए गंधक और पोटाश को मिलाकर खिड़की के पास रखा गया था जिसकी मात्रा करीब 2 किलो बताई जा रही है। तेज धूप की वजह से उसमें विस्फोट हो गया।




0 टिप्पणियाँ