MP में 1 मार्च को सरकार पेश करेगी आखिरी बजट,


MPBudget2023:
 



मध्यप्रदेश में एक बार बजट सत्र फेस करने को लेकर तारीख तय हो चुकी है  बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू हो रहा है. बजट सत्र में 1 मार्च को मध्य प्रदेश वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा शिवराज सरकार का वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे हालांकि लंबे अंतराल के बाद पेश होने वाले बजट की तारीख का ऐलान आखिरकार हो गया. साथ ही इसकी अधिसूचना भी जारी की गई है, अधिसूचना सूचना में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा विधानसभा में 1 मार्च को बजट पेश किया जाएगा हालांकि प्रदेश में 7 माह में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में चुनाव से पहले प्रदेश की जनता को लुभाने की पूरी कोशिश की जाएगी इसको लेकर प्रशासन द्वारा पूरा इंतजाम  हो चुका है अब इंतजार है 1 मार्च का जिसमें बजट पेश होने से पहले विधानसभा सचिवालय ने प्रदेश के सभी विभागों को रिमाइंडर भेजे गए हैं
जानकारों के अनुसार वित्तीय बजट सत्र 1 महीने तक चलेगा इसी दौरान राज्यपाल के अभिभाषण के साथ 27 मार्च तक होना प्रस्तावित है इस दौरान सत्र में सदन की कुल 13 बैठकें होंगी. सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी. 1 मार्च को विधानसभा के पटल पर सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट रखेगी. 15वीं विधानसभा का यह 14वां विधानसभा सत्र होगा.

शुरुआत में भारी रहेगा 2023 24 का बजट

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में एक मार्च को बजट पेश करेंगे। बजट पेश होने के बाद सदन 3 मार्च तक ही चलेगा 3 मार्च के बाद अवकाश भी घोषित होंगे बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार पर करीब तीन लाख करोड़ रुपए का कर्ज हैं. बजट पर जनता की नजर रहेगी, 
दरअसल 2023 24 के अंत में विधानसभा चुनाव भी होना है जिसको लेकर जनता की इस बजट पर ज्यादा फोकस रहेगा साथ ही सरकार चुनावी वर्ष मे जनता के लिए नई सौगातों का ऐलान कर सकती हैं. इस बजट सत्र में प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात की तैयारी की गई है । सरकार सामाजिक क्षेत्र के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए स्वरोजगार संबंधी योजनाओं के लिए विभागों को पिछले साल से ज्यादा बजट देगी। इसमें एससी-एसटी, ओबीसी, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति के लिए प्रारंभ की गई स्वरोजगार की योजनाएं शामिल की गई हैं। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, ग्रामीण पथ विक्रेता योजना सहित अन्य योजनाओं को जारी रखने के साथ इसके लक्ष्य में वृद्धि भी प्रस्तावित की गई है। सूत्रों का कहना है कि इस बार बजट सवा तीन लाख करोड़ रुपये तक का हो सकता है

बजट सत्र की तारीख तय होते ही 27 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक

बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस अपनी रणनीति 27 फरवरी को बनाएंगी. इसके लिए विधायक दल की बैठक सोमवार शाम को पीसीचीफ कमलनाथ के निवास पर बुलाई गई हैं. इस बैठक में चर्चा के लिए विधायकों के नाम तय करने के साथ-साथ सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा बनेंगी. भाजपा विधायक दल की बैठक की तारीख अभी तय नहीं है. हालांकि रविवार शाम सोमवार को सीएम शिवराज विधायक दल की बैठक बुलाने की बात कहीं जा रही हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ