नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर चक्का जाम


नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर चक्का जाम


 लटेरी मुरवास में स्कूली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है । आरोपी ने स्कूल जा रही बालिका को हवस का शिकार बनाया और जान से मारने की धमकी दी । डर से नाबालिग ने दो दिन बाद अपने परिजन को घटना बताई । उसने बताया की 11 फरवरी को लगभग 11:30 बजे वह स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में मुरवास ग्राम निवासी इरफान ने उसको पकड़ लिया और एकांत में ले गया और जबरन दुष्कर्म किया और बताने पर जान से मारने की धमकी दी । 

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर चक्का जाम


13 तारीख को नाबालिग ने यह बात परिवारजनों को बताई तो परिजनों ने मुरवास थाने में इरफान खान निवासी मुरवास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई । इस घटना को लेकर बुधवार को एनएसयूआई ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया । वहीं हिंदू संगठनों ने दोपहर 1 बजे से सिरोंज चौराहे पर बैठकर 4 घंटे चक्काजाम कर दिया । हिंदू संगठनों का कहना था कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए । उसके घर पर बुलडोजर चलाया जाए । 4 बजे के लगभग हिंदू संगठन एवं पुलिस अधिकारियों के समझौता हुआ । पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धारा 44 , 376 ( 3 ) , 354 , 506 , 34 धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ