भिंड मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के भिंड में एक युवक अपनी बहन की सगाई के पैसे अय्याशी में उड़ा दिए । इतना ही नहीं जिस दिन बहन की लगुन फलदान होना था, उस दिन युवक घर से भाग गया। जब परिवार वालों ने युवक की गुम होने की शिकायत देहात थाना पुलिस से की। पुलिस ने देर रात युवक को ग्वालियर की एक होटल से उठाया लिया। इस पूरे मामले को लेकर परिवार वालों ने पुलिस थाने में किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है
भिंड देहात थाना प्रभारी आलोक तोमर ने बताया कि बीटीआई पर रहने वाले राजू कुशवाहा की बहन की लगुन फलदान 17 फरवरी को होने जा रही थी। बहन की लगुन फलदान के लिए युवक के पिता ने करीब 12 लाख रुपए उसके खाते में जमा की हुए थे। जब तक परिवार को पैसों का हिसाब मिलता तब तक युवक पैसों को अय्याशी में खर्च कर चुका था। जिस दिन बहन की लगुन फलदान को लेकर परिवार वाले रिश्तेदारों के साथ जा रहे थे। उक्त युवक उस दिन घर से लापता हो गया।
इसकी सूचना परिवार वालों ने पुलिस को दी। जिस पर युवक मोबाइल नंबर को सर्विस लाइन पर लिया गया। साइबर टीम की मदद से युवक के मोबाइल की लास्ट लोकेशन ग्वालियर आई। भिंड की देहात थाना पुलिस ने युवक की तलाश के लिए ग्वालियर की क्राइम ब्रांच टीम को सूचना दी। भिंड पुलिस द्वारा दी गई सूचना के आधार पर ग्वालियर की क्राइम ब्रांच टीम ने युवक की तलाश शुरू की। एक धर्मशाला से रेलवे स्टेशन के पास से युवक को बरामद कर हिरासत में ले लिया गया




0 टिप्पणियाँ