धरने पर बैठेंगे कांग्रेसीः कल करेंगे प्रदर्शन , तारीख , समय , स्थान तय
स्टारलिट टॉवर के सामने एसबीआई के मेन ऑफिस पर होगा प्रदर्शन
इंदौर / इंदौर में कांग्रेसी धरने पर बैठेंगे । इस प्रदर्शन के लिए तारीख , समय और जगह भी तय हो चुकी है । कांग्रेसी अडानी समूह के खिलाफ ये प्रदर्शन करने जा रही है । प्रदर्शन में कांग्रेसी दो मांग भी रखेंगे । दरअसल , इंदौर में कांग्रेस 6 फरवरी को ये धरना प्रदर्शन करेगी । राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और इंदौर प्रभारी महेंद्र जोशी के निर्देश पर इंदौर में कांग्रेसी अडानी समूह के खिलाफ सुबह 10 बजे दोपहर 1 बजे तक स्टारलिट टॉवर के सामने एसबीआई के मेन ऑफिस पर धरना देंगे । सभी मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ प्रभारी देवेंद्र यादव के मुताबिक प्रभारी महेन्द्र जोशी ने राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा भेजे गए परिपत्र में , जिसमें आम भारतीय की कीमतों पर अपने करीबी दोस्तों और चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने की सरकार की नीतियों का जिक्र है । सरकार ने अडानी समूह में एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी स्थानों के बेहद जोखिम भरे लेन देन और निवेश ने भारत के निवेशकों एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और एसबीआई के 45 करोड़ खाता धारकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है । वहीं अडानी समूह में निवेश करने के लिए जबरदस्ती दो संस्था पर सरकार ने दबाव डाला है । 33 हजार से अधिक करोड़ों का नुकसान हुआ है ।
प्रभारी सहित कांग्रेसी रहेंगे मौजूद
यादव का कहना है धरने में इंदौर कांग्रेस प्रभारी महेंद्र जोशी , सह प्रभारी महेंद्र परमार शामिल होंगे । वहीं धरना प्रदर्शन को लेकर पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी पूर्व मंत्री , विधायक पूर्व विधायक सभी पार्षद , ब्लाक अध्यक्ष , मंडल अध्यक्ष के साथ ही सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस जनों को आमंत्रित किया है ।
इन मांगों को रखेंगे कांग्रेसी एसबीआई और एलआईसी की शाखाओं पर विरोध प्रदर्शन के साथ ही भाजपा सरकार के सामने दो प्रमुख मांगें जिसमें हिंडनवर्ग रिसर्च पर सुप्रीम कोर्ट की कमेटी द्वारा जांच की जाएं । दूसरी मांग है कि संसद में एलआईसी एवं एसबीआई द्वारा किए गए निवेश के लिए सुरक्षा के उचित कदम उठाए जाए ।
0 टिप्पणियाँ