शिवराज सरकार 23 मार्च को पेश करेगी 3 साल का रिपोर्ट कार्ड

 शिवराज सरकार 23 मार्च को पेश करेगी 3 साल का रिपोर्ट कार्ड
भोपाल मध्य प्रदेश/ प्रदेश की शिवराज सरकार 23 मार्च को अपने पूरे 3 साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश करने जा रही है  मध्यप्रदेश में शिवराज की सरकार को पूरे तीन साल हो रही है । इस मौके पर सरकार जनता के सामने 3 साल का रिपोर्ट कार्ड रखेगी । सरकार के किए कामकाज को जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड के जरिए रखा जाएगा । कोरोना संकट से निपटने , अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी । कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने रिपोर्ट कार्ड को चुनावी कार्ड बताया है । जिस पर भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने पलटवार किया है । 23 मार्च को जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड रखने से पहले सीएम | शिवराज सिंह चौहान ने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि जितनी भी घोषणा है , उन सवको जी जान से लगाकर पूरा करें । जिले में अफसरों की कोर ग्रुप बनेगी । हर जिले में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कलेक्टर , जिला पंचायत सीईओ , डीएफओ और वर्क्स डिपार्टमेंट अधिकारियों के ग्रुप बनेंगे । योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन को लेकर काम किया जाएगा । 

रिपोर्ट कार्ड पर सियासत कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने सरकार के रिपोर्ट कार्ड को चुनावी कार्ड बताया है । उन्होंने कहा कि भाजपा अपना रिपोर्ट कार्ड आरटीओ दफ्तर में जहां बैठते हैं , वहीं पर रखें । 8-9 महीने ही बाकी है । इनकी रिपोर्ट कार्ड का फैसला नवंबर 2023 में मध्य प्रदेश की जनता करेगी । वो फैसला क्या होगा वो जनता मन बना चुकी है । यही कारण है जल बिन मछली की तरह पूरी सरकार तड़प रही है । इनका रिपोर्ट का जन अदालत में आएगा । भ्रष्टाचार की बुनियाद पर पूरी सरकार टिकी हुई है । नौकरशाह , माफियाओं और नेताओं का गठबंधन इस प्रदेश के लिए बना । उसे अपराधिक चेहरे को कैसे बचाया जाए ।
इसीलिए ये रिपोर्ट कार्ड आ रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ