विदिशा
(Loot in murwas) लटेरी तहसील के मुरवास थाना क्षेत्र में 14 जनवरी को दिनदहाड़े हुई लूट का खुलासा हो गया है । इस लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया रुपयों से भरा बैग भी पुलिस ने बरामद कर लिया है । घटना में उपयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है । पुलिस ने बताया कि 14 जनवरी 2023 को ग्राम शाहपुर निवासी रोहित मालवीय अन्नपूणा प्रायवेट फायनेंस कंपनी के समूह की राशि लेने दोपहर 12.20 बजे अपनी बाइक से गया था । इसी दौरान ग्राम धरगा के पास एक बाइक पर सवार चार अज्ञात लोग मुंह पर कपड़ा बांधे आए और रोहित से उसका बैग छुड़ाकर भाग गए । रोहित ने उस बैग में 47,150 रुपए होना बताया था । रोहित की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी ।
मुरवास थाने की टीम ने प्रकरण में लूटे गए बैग और रुपयों का पता लगाने के लिए मुखबिर की सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पड़ताल की । इसके बाद आरोपी टिन्नू धाकड़ 23 वर्ष मोहब्बतपुर , शिवम सिंह धाकड़ा 23 वर्ष बलरामपुर तथा बलवीर चिढ़ार 20 वर्ष मोहब्बतपुर को गिरफ्तार किया ।
आरोपियों से पूछताछ के बाद वारदात में उपयोग की गई बाइक तथा लूटा गया बैग सहित 19,550 रुपए नकद बरामद गिए गए । एक आरोपी अभी फरार है , जिसकी तलाश की जा रही है । इस गिरफ्तारी में मुरवास थाना प्रभारी योगेंद सिंह परमार , , संजय दांगी ,जेएस भिलाला, ऋषिकेश , पवन जैन ,राहुल रघुवंशी
रामनिवास मीना , रामू ओझा , तथा श्याम मीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।




0 टिप्पणियाँ