जो मैंने किया वो किसी भाई ने बहन के लिए नहीं किया सीएम शिवराज

जो मैंने किया वो किसी भाई ने बहन के लिए नहीं किया सीएम शिवराज

विदिशा मध्यप्रदेश / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को विदिशा कार्यक्रम में जनसेवा अभियान और किसान कल्याण सम्मान निधि के संभाग स्तरीय आयोजन में आज शामिल हुए। विदिशा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से प्रदेश के तमाम किसानों के खाते में उनकी सम्मान निधि की राशि डाली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांकेतिक रूप से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत पत्र से लाभान्वित किया गया।
सीएम ने मंच से ही घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो योजना बंद कर दी थी  उन योजनाओं को मैंने चालू कराया है सीएम ने आगे कहा कि यहां भारी मात्रा में बहनें बैठी है आज मैं उनके लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत कर रहा हूं। आज तक किसी भी भैया ने ऐसा नहीं किया है जो मैंने किया है।
सीएम ने कहा कि सारी बहने मेरा परिवार है कोई गरीब है किसान है सभी को इसमें शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1 लाख 14 हजार सरकारी नौकरी निकल रही है जिसमें 30 हजार से ज्यादा और 30 प्रतिशत पुलिस में भर्ती होगी। उन्होंने मंच से आवाहन किया कि लाडली बहना के फार्म महिला दिवस 8 मार्च से भरवाए जाएंगे और इसके लिए सरकारी कर्मचारी घर-घर जाएंगे। साथ में भाजपा के कार्यकर्ता फार्म भरवाने में मदद करेंगे। 2-4 महीने में प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। इस योजना में एक साल में सरकार पर 12 हजार करोड़ का खर्च आएगा जो 5 साल में 60 हजार करोड़ खर्च सरकार द्वारा किया जाएगा
मध्यप्रदेश की धरती पर 43 लाख 30 हजार से अधिक लाड़ली लक्ष्मी बेटियां हो गईं हैं। इन लाड़ली लक्ष्मी बेटियों का एडमिशन मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईआईटी कहीं भी हो, फीस माता पिता नहीं सरकार भरेगी।

जिनके पास रहने के लिए जमीन का टुकड़ा नहीं है, उन्हें मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के तहत निःशुल्क प्लॉट दिया जाएगा। यह जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है।

फुटपाथ पर काम धंधा करने वाले, हाथ ठेला चलाने वाले जितने भी गरीब भाई-बहन हैं, उन्हें गाँव में मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत बिना ब्याज के ₹10 हजार दिए जाएंगे।

भाजपा की सरकार में कोई भी गरीब बिना राशन के नहीं रहेगा। अगर कोई बिना राशन के छूट गया हो तो गाँव-गाँव विकास यात्रा आ रही है। सीएम जनसेवा अभियान के अंतर्गत हमने राशन योजना, संबल योजना सहित विभिन्न योजनाओं में 83 लाख नए नाम जोड़े हैं। कोई भी वंचित नहीं रहेगा।

हमने सवा दो साल में फसल बीमा योजना के 17 हजार 140 करोड़ रुपए किसानों के खाते में डलवाए हैं। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत ₹6489 करोड़ किसानों के खाते में डाले गए हैं।

भाजपा की सरकार में कोई भी गरीब बिना राशन के नहीं रहेगा। अगर कोई बिना राशन के छूट गया हो तो गाँव-गाँव विकास यात्रा आ रही है। सीएम जनसेवा अभियान के अंतर्गत हमने राशन योजना, संबल योजना सहित विभिन्न योजनाओं में 83 लाख नए नाम जोड़े हैं। कोई भी वंचित नहीं रहेगा।

हमने सवा दो साल में फसल बीमा योजना के 17 हजार 140 करोड़ रुपए किसानों के खाते में डलवाए हैं। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत ₹6489 करोड़ किसानों के खाते में डाले गए हैं।

8 मार्च महिला दिवस से लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भरना प्रारंभ होंगे। गाँव में ही कर्मचारी व जनप्रतिनिधि जाकर फॉर्म भरवाएंगे और सूची बनाकर दो-तीन महीने में प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद हर महीने 1 हजार रुपए बहनों के खाते में आने लगेंगे।

मध्यप्रदेश की धरती पर 43 लाख 30 हजार से अधिक लाड़ली लक्ष्मी बेटियां हो गईं हैं। इन लाड़ली लक्ष्मी बेटियों का एडमिशन मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईआईटी कहीं भी हो, फीस माता पिता नहीं सरकार भरेगी।

पिता से ज्यादा बच्चों तथा घर की चिंता माता करती है। वह अन्नपूर्णा है जो सबका पेट भरती है और दुःख भी बहुत सहती है। इसलिए मैंने तय किया है कि गरीब और निम्न मध्यवर्गीय परिवार की सभी बहनों को प्रतिमाह ₹1 हजार दिए जाएंगे। जो कहीं नहीं हुआ अब वो मध्यप्रदेश में होगा।


 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश स्तरीय आयोजन में लगभग 80 करोड़ 97 लाख से ज्यादा राशि के विकास और निर्माण कार्य का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में अलग-अलग जिले की योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता राशि का वितरण किया गया।
इस मौके पर दिल्ली से केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअल सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार्यप्रणाली पर कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्म भले ही जैत में हुआ हो लेकिन उनकी आत्मा विदिशा में बसती है जबकि विदिशा की बात आती है तो वह पूरी सरकार लग जाती है और खजाना खोल देती है जितना प्यार विदिशा की जनता ने प्यार दिया है और कही नहीं दिया।

आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जितनी भी योजनाएं संचालित हो रही है जन हितैषी और जनकल्याणकारी है। कार्यक्रम के दौरान भोपाल संभाग और सागर संभाग के तमाम जिलों के हितग्राही भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल रहे करीब 1 से सवा लाख की जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा यहां मौजूद रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण के दौरान कहा कि जिला प्रशासन ने यह आयोजन काफी अच्छे तरीके से किया है। उन्होंने मंच से ही जिला प्रशासन की तारीफ की। मुख्यमंत्री द्वारा वन क्लिक के माध्यम से प्रदेश के तमाम किसानों के खाते में उनकी सम्मान निधि भी सीधे डाली गई।
 सीएम के सवाल पूछने पर राशन वितरण हितग्राहियों की संख्या नहीं बता पाए कलेक्टर

विदिशा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर से पूछा कि कितने गरीबों को PDS का राशन मिल रहा है जिस पर कलेक्टर ने कहा कि 74 प्रतिशत कवर किए है। कलेक्टर उमा शकंर भार्गव सही संख्या नहीं बता पाए तो सीएम ने फिर पूछा कितने लाभान्वित हो रहे है। इस पर उन्होंने कहा कि 9 लाख के लगभग हितग्राही शामिल है यदि कोई इस योजना से वंचित रह जाता है तो आगामी समय में विकास यात्रा शुरू हो रही है। आवेदन दे देना उस समय वंचित हितग्राहियों को शामिल कर लिया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद रामाकांत भार्गव, उमाकांत शर्मा, लीना जैन, विधायक हरि सप्रे, राजश्री सिंह के अलावा पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, सूर्य प्रकाशमीणा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मुकेश टंडन सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विदिशा में इस बड़े आयोजन को विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि विदिशा में भाजपा का कब्जा रहा है, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की यह परम्परागत सीट पर कांग्रेस कब्जा कर लिया था। मुख्यमंत्री विदिशा विधानसभा की सीट को जीतना चाहते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ