सीएम ने हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किया वितरण
विदिशा विदिशा पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज नवीन कृषि उपज मंडी मिर्जापुर में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत कार्यक्रम स्थल पर भारत सरकार की योजना अंतर्गत मोटरसाइकिलों का वितरण दिव्यांग हितग्राहियों को किया है।
मुख्यमंत्री जी ने जिन हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिलों का वितरण किया उनमें श्री जंग बहादुर सिंह राजपूत, श्रीमती पार्वती बाई पंथी, श्री अनिल कुमार लोधी, श्री आशीष डिडोत, श्री जगदीश चिढ़ार, श्री मोहर सिंह विश्वकर्मा, श्री कमल सिंह, श्री मनोज बैरागी, श्री विनोद शर्मा, श्री लाल सिंह अहिरवार, श्री आकाश यादव, श्री गोकुल सिंह अहिरवार, श्री लखन लाल रजक शामिल हैं।
कार्यक्रम स्थल पर जिन हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिलों का वितरण किया गया है उनकी दिव्यांगता का प्रतिशत 80 है। हितग्राहियों को ट्राई साइकिल मिल जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया और प्रसन्न मुद्रा में अपनी मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल स्वयं चला कर घर की ओर रवाना हुए।




0 टिप्पणियाँ