विदिशा विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में पहुंची विकास यात्रा में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया
Vidisha विकास यात्रा कार्यक्रम अन्तर्गत आज विदिशा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मूडरापरसूखेडी से विकास यात्रा प्रारंभ हुई। विकास यात्रा ग्राम पीपरहूंठा, देहरी, निटर्री होते हुए मूडरा मोहाना में सम्पन्न हुई है
ग्राम पंचायत देहरी में आयोजित विकास यात्रा कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टंडन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। जिनसे गांव-गांव में हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। विकास यात्रा के माध्यम से भी हितग्राहियों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यदि कोई व्यक्ति योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गया है तो वह अवश्य रूप से अवगत कराएं। उन्हें शीघ्र योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत निरामयम योजना समेत प्रदेश की बेटियों के लिए लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि श्री कैलाश रघुवंशी ने कहा कि शिवराज जी की सरकार ने गांव-गांव बिजली पहुंचाने का कार्य किया है कृषक बंधुओं को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया है आज कृषक बंधु कृषि कार्य में अग्रसर हो रहे हैं किसान सम्मान निधि उन्होंने किसान बंधुओं को दिलाई है। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री रघुवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के मकान बनाए गए हैं। साथ ही उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व कन्या पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, विदिशा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री वीरसिंह रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि श्री कैलाश रघुवंशी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारीगण एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।
इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों में योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को गुलाब का विवरण किया गया साथ ही जनप्रतिनिधियों के द्वारा ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
जनप्रतिनिधियों के द्वारा कृषक बंधुओं को पॉलिसियों का वितरण-
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी वर्ष 2022-23 में कृषकों के द्वारा गेहूं, चना एवं सरसों का फसल बीमा कराया गया था। जिसके संबंध में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा बीमित कृषको को 14 मार्च तक पालिसीयो का वितरण समस्त ग्राम पंचायतों स्तर पर शिविर के माध्यम से किया जायेगा। जिले में कुल 511860 पालिसीयों का वितरण किया जाना है। जिला स्तर पर मेरी पालिसी मेरे हाथ का शुभारंभ ग्राम पंचायत पीपरहूंठा में विकास यात्रा के दौरान किया गया है जिसमें 118 कृषकों को 324 बीमा पालिसी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टंडन, सांसद प्रतिनिधि श्री कैलाश रघुवंशी, विदिशा जनपद पंचायत अध्यक्ष वीरसिंह रघुवंशी, जिला पंचायत सदस्य धनराज सिंह दांगी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा सहायक संचालक कृषि श्री महेन्द्र कुमार ठाकुर, वरिष्ठ कृषि विकास
अधिकारी श्री आरके शर्मा, एआईसी जिला प्रतिनिधि श्री त्रिलोक सिंह लोधी एवं सरपंच की उपस्थिति में किसानों को पालिसी वितरण की गई हैं।
जिन कृषकों को पॉलिसियों का वितरण किया गया है उनमें श्री बलराम पुत्र गुलाब सिंह, श्री पूरन सिंह पुत्र श्री सूरज सिंह, श्री रमेश पुत्र श्री दीवान सिंह दांगी, श्री रेवाराम दांगी पुत्र श्री चिरोंजी, श्री गजेन्द्र पाल पुत्र श्री तुलसी इत्यादि शामिल हैं।
#MPVikasYatra
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh




0 टिप्पणियाँ