नागपुर जाकर सरसंघचालक से मिले मुख्यमंत्री शिवराज -19 को सभी मंत्रियों को भोपाल बुलाया विकास यात्रा की समीक्षा और कैबिनेट होगी

नागपुर जाकर सरसंघचालक से मिले मुख्यमंत्री शिवराज -19 को सभी मंत्रियों को भोपाल बुलाया  विकास यात्रा की समीक्षा और कैबिनेट होगी
Bhopal मंत्रियों को सुबह 9 से रात 9 बजे तक भोपाल में रहने के निर्देश  , 

भोपाल प्रदेशभर में पांच फरवरी से 25 फरवरी तक विकास यात्रा निकाली जा रही है । प्रदेश के सभी मंत्री अपने - अपने क्षेत्रों में विकास यात्रा में शामिल हो रहे हैं । इसी बीच सभी मंत्रियों को 19 फरवरी को भोपाल बुलाया गया है । मंत्रियों को मिले निर्देश में कहा गया है कि सभी मंत्रीगण 19 फरवरी को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक भोपाल में रहें । बुधवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पौधा रोपने के बाद नागपुर गए थे । बताया जाता है कि मुख्यमंत्री चौहान ने संघ मुख्यालय पहुंचकर सरसंघचालक डॉ . मोहन भागवत से मुलाकात की है । जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी मंत्रियों को रविवार 19 फरवरी को सुबह 9 बजे तक भोपाल पहुंचने को कहा गया है । दरअसल 19 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अमरकंटक से एक पौधा प्रतिदिन अभियान के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं । सभी मंत्रीगण मुख्यमंत्री के साथ स्मार्ट पार्क में पौधा रोपेंगे । इसके बाद मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों के साथ बैठक कर विकास यात्रा की समीक्षा करेंगे । मंत्रियों के साथ विकास यात्रा में जिलों किए जा रहे नवाचारों पर भी चर्चा की जाएगी ।

कैबिनेट और रात्रिभोज भी होगा प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक इस सप्ताह विकास यात्रा के चलते नहीं हो सकी है । रविवार को कैबिनेट की बैठक भी होगी और मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों को रात्रिभोज भी दे रहे हैं । हालांकि दिन में मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री कहां बैठक करेंगे , उस स्थान का पता नहीं चल सका है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ