MPNews: मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनावी साल में हर कार्यक्रम मंच से लगातार नई घोषणा और ऐलान कर रहे हैं. गुरुवार को भी सीएम शिवराज ने उज्जैन के महिदपुर में रोजगार दिवस के मौके पर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस साल 1 लाख 24 हजार पदों पर सरकारी नौकरियों में भर्तियां की जाएंगी. चुनावी साल में इसे सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान माना जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि 13 लाख 58 हजार से अधिक बेटे-बेटियों के खाते में ₹9,868 करोड़ स्व-रोजगार के लिए पहुंचाए जा रहे हैं. पहले भी सीएम शिवराज ने भोपाल में 15 अगस्त तक एक लाख नौकरी देने का ऐलान किया था. चुनावी साल में युवाओं से किया गया यह वादा क्या सीएम पूरा कर पाएंगे या फिर उनके गले की फांस बन जाएगा. यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
2 लाख रोजगार इंदौर में पैदा करने का कर चुके हैं सीएम ऐलान
बता दें कि प्रदेश में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होना है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चुनाव जीतने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हर कार्यक्रम में वह प्रदेश की जनता को प्रदेश के युवाओं को लुभाने का प्रयास कर रहे है शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में 26 जनवरी के मौके पर रोजगार को लेकर भी बड़ी घोषणा की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदेश में जल्द ही 2 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है.
सीएम शिवराज ने कहा मध्यप्रदेश भी अपनी क्षमताओं को प्रकट करते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. हमने पिछले 1 साल में सरकारी नौकरियों में 44 हजार भर्तियां की हैं. भर्ती का यह अभियान जारी रहेगा.इंदौर में भी सीएम ने कहा था कि अगले साल तक एक लाख युवाओं को शासकीय सेवा में लिया जाएगा. लेकिन सभी को शासकीय नौकरियां नहीं दी जा सकती, इसलिए हम निजी क्षेत्र में भी अवसर बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं.ये भी कहा था- प्रतिमाह एक लाख को देंगे रोजगार
अभी हमने तय किया था कि प्रति माह 1 लाख लोगों को रोजगार देंगे. मुझे प्रसन्नता है कि दो महीने में ही 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर आयोजित रोजगार मेले में हमने 5 लाख 26 हजार लोगों को रोजगार के लिए ऋण दिलवाया. साथ ही सीएम ने आगे भी युवाओं को रोजगार के लिए जो संभव हो सकता है उसके प्रयास निरंतर करने का आश्वासन दिया




0 टिप्पणियाँ