इतना ही नहीं आगे कमलनाथ ने दूसरे ट्वीट में कहा- ‘आपने मदिरा प्रदेश शब्द को लेकर आपत्ति की है, लेकिन यह शब्द तो आपने ही मध्यप्रदेश के लिए उपयोग में लाया था. आप तो मदिरा प्रदेश के लिए पूरा अभियान चला रहे थे. दिमाग पर जोर डालिए, सब याद आ जाएगा. शिवराज जी आप जबरदस्त मतिभ्रम का शिकार हो गए हैं.’ कमलनाथ ने इसके बाद आखिरी ट्वीट में सवाल पूछने की याद दिलाते हुए कहा- पहले आपने कहा था कि आप रोज वचन पत्र के बारे में एक झूठा सवाल पूछेंगे ‘लेकिन आप कभी सवाल पूछते हैं और कभी भूल जाते हैं. आज आपने जो सवाल पूछा है, उसका वचन पत्र से कोई संबंध नहीं है. इसका मतलब है कि कांग्रेस के बाकी वचन पत्र से आप पूरी तरह संतुष्ट हैं.’
कमल नाथ के ट्वीट पर शिवराज ने जताई आपत्ति
गुरुवार को सीएम शिवराज के पलटवार पर कमलनाथ ने हमला बोला। उन्होंने एक के बाद एक 3 ट्वीट करके शिवराज सरकार से सवाल पूछ लिए। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में राशन महंगा और दारू सस्ती है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मैं अपने एक ट्वीट के माध्यम से शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए मध्य प्रदेश को ‘मदिरा प्रदेश’ बताया था इस ट्वीट को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा था, ‘कमलनाथ लगातार मध्य प्रदेश का अपमान कर रहे हैं. उनको मध्यप्रदेश की धरती से लगाव नहीं है. उन्हें इस माटी से लगाव नहीं है. वह कह रहे हैं एमपी का मतलब मदिरा प्रदेश. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे मध्य प्रदेश की 8.50 करोड़ जनता का अपमान बताया था. शिवराज ने कहा कि प्रदेश की जनता आपको माफ नहीं करेगी.’




0 टिप्पणियाँ