सड़क हादसा:करारिया के पास पलटा ट्रक, गेट काट कर निकाला ड्राइवर

सड़क हादसा:करारिया के पास पलटा ट्रक, गेट काट कर निकाला ड्राइवर

बीना से भोपाल की ओर जा रहा था ट्रक ऑक्सीजन सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, रातभर नीचे फंसा रहा चालक, सुबह सुरक्षित निकाला
 

विदिशा. करारिया थाने के करारिया के आगे पुलिया के पास बीती रात ऑक्सीजन सिलेंडर से भरा एक ट्रक पलट गया, इसमें चालक बुरी तरह फंस गया। वह ट्रक के इंडीकेटर जलाता रहा पर कोई उसके संकेत को समझ नहीं पा रहा था। सुबह कुछ ग्रामीणों और अन्य लोगों ने देखा तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस से तत्काल उसे जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रक बीना से भोपाल की ओर जा रहा था। रात करीब 11 बजे संभवत: कोहरा के कारण यह ट्रक पुलिया के पास ट्रक नाले में पलट गया। इस घटना में ट्रक चालक बीना निवासी 35 वर्षीय ताराचंद पंथी का पैर फस गया था वह निकल नहीं पाया और रात भर ट्रक में फसा रहा। सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने उसे देखा और उसके लिए चाय, बिस्किट आदि खिलाते रहे और उसे निकलवाने के लिए हिम्मत दिलाते रहे। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही करारिया थाना टीआई अरुणासिंह, कोतवाली थाना प्रभारी आशुतोषसिंह, सीएसपी विकास पांडे भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से सुबह 9 बजे उसे बाहर निकाला। तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। टीआइ अरुणासिंह ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती है चिकित्सकों ने उसके स्वस्थ्य होने की जानकारी दी है और मंगलवार को उसे जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ