जबलपुर - इंदौर को मिलेगी सबसे ज्यादा वैक्सीन मिलने का अनुमान5 जनवरी को 5 लाख डोज की खेप

 जबलपुर - इंदौर को मिलेगी सबसे ज्यादा वैक्सीन मिलने का अनुमान
5 जनवरी को 5 लाख डोज की खेप 

भोपाल मध्य प्रदेश, | भोपाल कोरोनारोधी कोविशील्ड वैक्सीन के पांच लाख डोज केंद्र से प्रदेश को मिलेंगे । 5 जनवरी को वैक्सीन की खेप पहुंच जाएगी । अब इसके वितरण पर सवाल खड़े होने लगे हैं । दरअसल स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इंदौर और जबलपुर में नए वैरिएंट के केस सामने आए हैं , इसलिए इन शहरों में वैक्सीनेशन जरूरी हो गया है , जो लोग छूट गए हैं , उन्हें बूस्टर डोज लगाए जाएंगे । जबकि वैक्सीनेशन की मांग प्रदेश के छोटे - छोटे शहरों से भी आ रही है । कई जगह वैक्सीन नहीं होने से लोग बूस्टर डोज नहीं " लगवा पा रहे हैं । ऐसे में कोरोना वायरस के नए सब वैरिएंट बीएफ - 7 की वजह से चीन समेत कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद प्रदेश में सतर्कता डोज लगवाने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं । प्रदेश में 80 प्रतिशत लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगी है , लेकिन डेढ़ महीने से प्रदेश में यह वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण सतर्कता डोज नहीं लग पा रही है । भोपाल में सिर्फ चिरायु मेडिकल कालेज में सशुल्क यह वैक्सीन लगाई जा रही है ।(COVID - 19 VACCINE)

 संक्रमण का खतरा जहां ज्यादा , उन्हें प्राथमिकता

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 18 वर्ष से ऊपर के 98.5 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं , पर सतर्कता डोज सिर्फ 25 प्रतिशत ने ही लगवाई है । कोवैक्सीन के एक लाख 40 हजार डोज प्रदेश में उपलब्ध हैं । राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ . संतोष शुक्ला ने बताया कि 5 जनवरी के बाद टीका आ जाएगा । उन्हीं शहरों को प्राथमिकता दी जाएगी , जहां संक्रमण का खतरा ज्यादा है , केस मिल रहे हैं । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ