पाटीदार ट्रैवल्स अनियंत्रित होकर युवक पर चढ़ी युवक के दोनों पैर फैक्चर

सिरोंज, विदिशा सिरोंज में अधिकांश बस मालिकों की अनदेखी के कारण चालकों के द्वारा लापरवाही एवं तेज गति बसों को दौड़ाया जाता है इसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है । मंगलवार को शाम के समय बासौदा नाके पर पाटीदार ट्रेवल्स की बस के चालक ने लापरवाही से बस को चलाते हुए युवक के ऊपर बस को चढ़ा दिया इसकी वजह से उसके दोनों पैर फैक्कर हो गए । दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि युवक की हालत देखते नहीं बन रही थी दोनों पैर चकनाचूर हो गए । चालक दुर्घटना को अंजाम देकर मौके से रफूचक्कर हो गया । वहां मौजूद लोगों ने पहले तो बस को पीछे करके युवक को पाहिए कि नीचे से निकाला इसके बाद हंड्रेड डायल और 108 को फोन लगाया काफी देर के बाद 108 पहुंची और उसकी सहायता से घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय भर्ती कराया गया । जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया । थाना प्रभारी बृजेश भार्गव ने बताया कि युवक लोकेश लोधी नाम का है । वह बासौदा का रहने वाला है । नहीं पाटीदार बस से दुर्घटना हुई है बस को जब्त कर लिया है । चालक पर लापरवाही से बस चलाने का प्रकरण भी दर्ज करके चालक की खोजबीन की जा रही है । साथ ही उन्होंने ने बताया कि पाटीदार बस मालिक को बुलाकर | हिदायत देंगे कि लगातार चालकों के द्वारा शहर में दुर्घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है । इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । नगर में बसों को सीमित गति में ही चलाया जाए । यदि आगे से ऐसी शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई करेंगे । हैरानी की बात तो है कि 1 दिन पहले इसी स्थान पर बस चालक ने लापरवाही से बस को चलाते हुए गाय के बछड़े पर बस को चढ़ा दिया था । इसके बाद जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया , ना ही बस मालिक ने अपने चालकों को इस तरह से गलती करने से रोकने कहा । तभी तो उसी चौराहे पर उसी बस मालिक के दूसरे ड्राइवर ने इतनी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे दिया । मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस इतनी तेज गति से ठीक ही जरा सी देर में बस उसके ऊपर चढ़ गई और चालक इतना निर्दलीय था कि बस छोड़कर मौके से भाग गया । जबकि एसडीओपी ने यातायात पुलिसकर्मी ड्यूटी लगाई थी लेकिन यातायात पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं था दुर्घटना के बाद मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी - लंबी कतारें लग गई जाम के कारण वाहन निकल नहीं पा रहे थे । बस चालक ने बीच चौराहे पर दुर्घटना को अंजाम दिया था इसकी वजह से मार्ग पर जाम की स्थिति भी निर्मित हो गई । इसी जगह 1 दिन पहले हुई दुर्घटना के मामले में पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई करवाई बस चलाने वाले चालक पर नहीं की थी इसकी वजह से चालकों के हौसले बुलंद हो गए वह बेखौफ होकर इस तरह से शहर के अंदर लापरवाही ओर तेज गति से वाहनों को चलाकर दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ