संस्कारधानी जबलपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ध्वजारोहणप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से बदल रहा है सीएम शिवराजटूटी-फूटी सड़कों,थी लेकिन हमने 4 लाख किलोमीटर शानदार सड़कें बनाई66 हजार करोड़ की सिंचाई परियोजना पर काम हो रहा है।
शुभम सोनी जबलपुर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जबलपुर में झंडावंदन किया। जबलपुर में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम पहली बार शहर के सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विकास की जानकारी दी। 74 वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संस्कारधानी में ध्वजारोहण किया । सदर स्थित गैरीसन ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर प्रदेश को संबोधित किया । इसके बाद उन्होंने परेड़ की समाली ली । श्री चौहान ने भारत माता की जय के उद्बोधन के साथ कहा कि यह मेरा सौभाग्य है आज मैं गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्कारधानी जबलपुर में हुं और यहां से अपना उद्बोधन दे रहा हुं । उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी । गणतंत्र दिवस के अवसर पर सबसे पहले उन्होंने प्रदेश सहित पूरे भारत के स्वतंत्रता सेनानियों नमन कर कहा कि मध्यप्रदेश सहित पूरे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को अपना जो योगदान दिया है उसे मैं नमन करता हुं । इस दौरान उन्होंने राजा रघुनाथ शाह , राजा शंकर शाह , रानी लक्ष्मी बाई आदि की वीरता के बारे करते हुए बताया कि इन सभी की वीरता और साहस की के बारे में कहां । मुख्यमंत्री ने प्रदेश को संबोधित करते हुए आगे बताया कि आज का हिंदुस्तान जमाना देखेगा । उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से बदल रहा है
मध्य प्रदेश की सड़कों पर बिछाया जाल
इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जमाना था टूटी-फूटी सड़कों का, लेकिन हमने 4 लाख किलोमीटर शानदार सड़कें बनाई है। अपनी संस्कारधानी जबलपुर में 3500 करोड़ का रिंग रोड बन रहा है। कभी 5000 करोड़ कुल बजट हुआ करता था। रिंग रोड, फ्लाईओवर, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, स्मार्ट सिटी केवल संस्कारधानी में नहीं, पूरे मध्यप्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।
सीएम शिवराज ने ये भी कहा कि इस समय 66 हजार करोड़ की सिंचाई परियोजना पर काम हो रहा है। केन बेतवा का 44 हजार करोड अलग आने वाला है। अपने बरगी बांध का पानी टनल बन रही है लगातार काम चल रहा है। विंध्यवासियों बहुत जल्द ही नागौद तक पानी पहुंचने वाला है। प्रदेश के हर अंचल में सिंचाई की योजनाएं! मेरे प्रिय किसान भाइयों, प्रदेश की एक-एक इंच जमीन पर सिंचाई की व्यवस्था करना हमारा संकल्प है और हम उसे पूरा करके ही चैन की सांस लेंगे।
सीएम ने कहा कि एक तरफ गुणवत्तापूर्ण बिजली की व्यवस्था। कभी बिजली 2900 मेगावाट होती थी, आज हो गई है 26000 मेगावाट। अब केवल कोयले से ही बिजली नहीं बना रहे हैं हम पानी और सूरज से भी बिजली बना रहे हैं।ओंकारेश्वर का सोलर पावर प्लांट पानी की सतह पर सोलर पैनल बिछाकर, ताकि पानी भी भाप बनकर न उड़े और जमीन भी हमारी न लगे। पानी पर ही सोलर पैनल बिछा कर हम बिजली बनाने का चमत्कार करने वाले हैं।
मध्य प्रदेश के प्रत्येक गांव में पानी पहुंचेगा सीएम
74 वें गणतंत्र दिवस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान महिलाओं को लेकर कहा कि मेरी बहनों से विशेष रूप से कहना चाहता हूं और गांव में रहने वाली बहनों से हैंडपंप पर कब तक पानी भरती मेरी बहनों। अब जल जीवन मिशन के माध्यम से मध्य प्रदेश के हर गांव में हैंडपंप से नहीं, पाइप लाइन बिछाकर, घर में टोपी वाला नल लगाकर पीने के पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। 55 लाख घरों में हो चुकी है आने वाले वर्ष के अंत तक 1 करोड़ 4 लाख घरों में और करेंगे। हम हर गांव और घर तक पानी पहुंचाने पर काम कर रहे हैं






0 टिप्पणियाँ