बुजुर्गों को मथुरा - वृंदावन और प्रयागराज के भी तीर्थ दर्शन कराएगी मध्यप्रदेश सरकार

बुजुर्गों को मथुरा - वृंदावन और प्रयागराज के भी तीर्थ दर्शन कराएगी मध्यप्रदेश सरकार
भोपाल मध्य प्रदेश | मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार अब साठ साल से अधिक के गैर आयकरदाता बुजुर्ग दंपत्तियों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत मथुरा वृंदावन और प्रयागराज की भी मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएगी । सरकार ने इन स्थानों को भी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में शामिल किया है। बुधवार को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने इसकी अधिसचूना जारी की। जल्द ही इन स्थानों पर भी तीर्थयात्रियों को भेजा जाएगा। प्रदेश में 2021 से प्रारंभ मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में अभी तक सात लाख 62 हजार 144 तीर्थ यात्रियों को यात्रा कराई जा चुकी है। नवंबर तक 19 ट्रेनों से 42 जिलों के 19 हजार 144 यात्रियों को तीर्थ यात्रा कराई जा चुकी है। 20 ट्रेनें जल्द ही भेजी जाएंगी।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि योजना में नए तीर्थ की मांग को लेकर कलेक्टरों से जानकारी मांगी गई थी। अधिकतर जिलों से मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज को शामिल करने की मांग प्राप्त हुई, जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत उत्तरप्रदेश के प्रयागराज को एकल तीर्थ स्थल के लिए चिन्हित तीर्थ स्थानों में शामिल किया गया है । वहीं युग्म तीर्थ स्थानों की सूची में उत्तरप्रदेश के मथुरा वृंदावन को शामिल किया गया है । 



इन तीर्थ स्थलों पर यात्रा की पहले ही थी सुविधा

बद्रीनाथ, केदारनाथ, जगन्नाथ पुरी, द्वारका पुरी, हरिद्वार, अमरनाथ, वैष्णोदेवी, शिरडी, तिरुपति, , काशी, गया, अमृतसर, रामेश्वरम, सम्मेद शिखर, श्रवण बेलगोला, वेलांगणी चर्च स्वर्ण मंदिर अमृतसर ,  तमिलनाडु, गंगासागर, कामाख्या देवी, गिरनार जी, पटना साहिब, पोंटा साहिब, मणिकर्ण, रामदेवरा, जैसलमेर, उज्जैन, रामराजा मंदिर ओरछा, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मुडवरा, करतारपुर साहिब, अयोध्या, संत बालानाथ महाराज की जन्म एवं निर्वाण स्थली मंडावरी दौसा। अजमेर शरीफ , श्रवणबेलगोला , सम्मेद शिखर , वेलांगणी आदि शामिल है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ