प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज 
 विदिशा प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुर्नवास विभाग के मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर विदिशा जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
 प्रभारी मंत्री श्री सारंग का प्राप्त दौरा कार्यक्रम अनुसार गुरूवार 26 जनवरी की प्रातः 6.30 बजे भोपाल से विदिशा के लिए प्रस्थान कर प्रातः 8.00 बजे विदिशा के सर्किट हाउस में आगमन, प्रातः 8.45 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर प्रातः 8.48 बजे नीमताल चौक, गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, प्रातः 8.51 बजे शहीद ज्योति स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पण पश्चात् प्रातः 8.53 पर शहीद ज्योति स्तंभ से पुलिस लाइन हेतु रवाना होंगे। 
 प्रभारी मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग जी प्रातः 8.59 पर पुलिस लाइन पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आगमन, प्रातः नौ बजे गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने के उपरांत यहां आयोजित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात् पुलिस लाइन से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे शासकीय कन्या हाई स्कूल चौपड़ा विदिशा में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री श्री सारंग पूर्वान्ह 11.30 बजे विदिशा से भोपाल के लिए रवाना होंगे। 

Jansampark Madhya Pradesh 
Vishvas Kailash Sarang

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ