बॉक्स ऑफिस : हिंदू संगठनों के विवाद के बाद भी पठान मूवी ने बाहुबली को पछाड़ा , किंग खान ने करियर की ली सबसे बड़ी ओपनिंग पहले दिन कमाए 52.50 करोड़ रुपए
मुंबई , एजेंसी | बुधवार से सिनेमा हॉल में शाहरुख खान की फिल्म पठान ने दस्तक दे दी है । इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था । पहले दिन फिल्म को लेकर लोगों का जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला है । सोशल मीडिया पर फैंस के अलावा क्रिटिक्स भी किंग खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं । इस बीच फिल्म के फर्स्ट डे के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं । सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान का ट्रेलर जब से सामने आया था , तभी से लोग 25 जनवरी का इंतजार कर रहे थे । फिल्म की एडवांस बुकिंग में लोगों में किंग खान के लिए गजब की दीवानगी देखने को मिली थी । रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग के बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि शाहरुख की यह फिल्म पहले दिन बड़ा कारनामा दिखा सकती है । इस बीच पठान के पहले दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं । शुरुआती आंकड़ों में शाहरुख की यह फिल्म अर्धशतक लगाती नजर आ रही है । आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को 52.50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया
बता दें कि शाहरुख खान की और भी कई मूवी है जो विवादों में रही है और विवादों के चलते ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर चुकी है जिसमें माय नेम इज खान भी चर्चा में रही है माय नेम इज खान मूवी को लेकर शिवसेना ने विरोध किया था जिसके बाद मूवी पर काफी विवाद हुआ लेकिन विवादों मैं घिर रहने के बावजूद भी माय नेम इज खान मूवी ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी एक बार फिर शाहरुख खान की पठान मूवी विवादों चल में रही है
आमिर पीछे हुए इस कलेक्शन के साथ शाहरुख ने आमिर खान के ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को पीछे छोड़ दिया है । आमिर की फिल्म ने पहले दिन 52.25 करोड़ का बिजनेस किया था । साथ ही , इस फिल्म ने बाहुबली 2 और भारत जैसी फिल्मों को भी ओपनिंग डे पर पछाड़ दिया है ।




0 टिप्पणियाँ