करोड़पति जेलर गिरफ्तारी वारंट देखकर बेहोश ग्वालियर में 3 मंजिला मकान फ्लैट प्लॉट आय से अधिक संपत्ति का मामला

करोड़पति जेलर गिरफ्तारी वारंट देखकर बेहोश ग्वालियर में 3 मंजिला मकान  फ्लैट प्लॉट आय से अधिक संपत्ति का मामला


Madhya Pradesh  Gwalior लोकायुक्त की टीम ने मुरैना जिला जेल के प्रभारी जेलर हरीओम पाराशर (रैंक डिप्टी जेलर)‎  छापेमारी की कार्रवाई की है जिसमें जेलर हरिओम पाराशर करोड़पति‎ निकले। डिप्टी जेलर साहब की सैलरी 53 हजार रुपए है। जबकि नौकरी लगने से लेकर‎ अब तक 70 लाख 13 हजार 130 रुपए सैलरी ले चुके हैं, लेकिन जेलर साहब ने 1 करोड़ 52 लाख 84 हजार 326‎ रुपए अपने ऐश-ओ-आराम पर खर्च कर दिए। यानी सैलरी से अब तक आय से 118% ज्यादा। जिसको लेकर लोकायुक्त की टीम कार्रवाई कर रही है कि जेलर साहब ने इतनी संपत्ति कहां से अर्जित की

(Lokayukt) लोकायुक्त टीम ने डिप्टी जेलर के मुरैना और ग्वालियर के कई ठिकानों में (Lokayukt) लोकायुक्त की टीम के साथ रेड की थी । जिसमें कैनरा बैंक में लॉकर होने का भी पता चला है। अब (Lokayukt) लोकायुक्त पुलिस जेलर के घर से मिले दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। लोकायुक्त की कार्रवाई को देखकर डिप्टी जेलर बेहोश तक हो गए हालांकि लोकायुक्त की कार्रवाई फिर भी जारी रखी गई


जेलर साहब के बीवी बच्चे भी करोड़पति 5 बैंकों में लाखों रुपए जमा 

बता दें कि शनिवार को मुरैना और ग्वालियर में डिप्टी‎ जेलर हरीओम पाराशर के दो ठिकानों पर‎ लोकायुक्त के छापे के बाद पता चला कि‎ गोला का मंदिर ग्वालियर स्थित उनके फ्लैट में‎ 4 लाख 52 हजार 553 रुपए कीमत का‎ सामान मिला। इसे जेलर ने अपनी सैलरी से‎ खरीदना बताया। मुरैना जिला जेल के सरकारी‎ आवास में भी 1 लाख 28 हजार रुपए‎ कीमत का सामान पाया गया। लोकायुक्त‎ पुलिस की टीम ने पड़ताल में पाया कि डिप्टी‎ जेलर पाराशर का ग्वालियर के कृष्णा नगर में‎ दूध डेयरी के पास 3 मंजिला मकान है। इसका‎ फिनिशिंग का काम चल रहा है। बैंकर्स कॉलोनी में‎ उनका 1500 स्क्वायर फीट का प्लॉट है।‎ गोकुल विहार में 1600 स्क्वायर फीट का एक और‎ प्लॉट उन्होंने खरीदा है। गोला का‎ मंदिर के फ्लैट पर डिप्टी जेलर के पास दो‎ बीमा पॉलिसी पाई गईं। छापे के दौरान लोकायुक्त पुलिस ने‎ डिप्टी जेलर हरीओम पाराशर के‎ घर से नकद 12 लाख 48 हजार‎ 720 रुपए जब्त किए। पत्नी और बच्चों के नाम से 6 बचत खातों लगभगर 43 लाख रुपए जमा पाए गए।‎ यह नकदी 2001 में नौकरी शुरू‎ करने के बाद से अभी तक की‎ पूंजी है। घर में मारुति स्विफ्ट‎ डिजायर कार मिली। वैगनआर का‎ बेचा जाना पाया गया। घर में‎ जुपीटर स्कूटी भी मिली।



गिरफ्तारी वारंट देखकर जेलर साहब बेहोश,

डिप्टी रेंजर हरिओम पाराशर के ठिकानों पर कार्रवाई कर रहे लोकायुक्त के SP आरएस यादव ने बताया कि डिप्टी जेलर हरीओम पाराशर के खिलाफ लोकायुक्त में जनवरी 2022 में शिकायत मिली थी। इस शिकायत पर जांच के बाद शनिवार को ग्वालियर में प्राइवेट और मुरैना में सरकारी आवास पर कार्रवाई की गई। ग्वालियर में गोला का मंदिर स्थित आवास पर सुबह लगभग 7 बजे डीएसपी प्रद्युम्न पाराशर और निरीक्षक कवींद्र सिंह चौहान ने टीम के साथ दस्तक दी। दरवाजा डिप्टी जेलर ने ही खोला। टीम ने जब उन्हें वारंट थमाया तो वारंट पढ़कर उन्हें चक्कर आ गए और तबीयत बिगड़ गई। इस पर तत्काल टीम के साथ एम्बुलेंस से गए दो डॉक्टर ने डिप्टी जेलर का परीक्षण किया तो उन्हें बीपी की परेशानी पाई गई। कुछ देर बाद वह सामान्य हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ