एक अप्रैल से मोबाइल शुरू होगा संपदा एप 2.0 वर्जन
प्रॉपर्टी के रेट संपत्ति के फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक पंजीयन विभाग कर रहा संपदा टू एप को शुरू करने की तैयारी
भोपाल | भोपाल पिछले दो साल से प्रॉपर्टी के नए सॉफ्टवेयर का काम चल रहा है । अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है । अब अप्रैल में इसके लांच होने की उम्मीद जताई जा रही है । सॉफ्टेवयर की खासियत यह रहेगी कि इस एप के जरिये आम आदमी अपने मोबाइल पर आसानी से पता कर सकेगा कि शहर में किस जगह प्रॉपर्टी महंगी और कहां सस्ती है । साथ ही जमीन से संबंधित फर्जीवाड़ों पर भी रोक लगेगी ।प्रभारी अधिकारी संपदा सॉफ्टवेयर स्वप्नेश शर्मा ने बताया कि कृषि भूमि और घर की रजिस्ट्री कराने के लिए खसरे में प्रॉपर्टी का नामांतरण और बंटान होने पर ही यह सॉफ्टवेयर काम करेगा । एक अप्रैल को नई गाइडलाइन जारी करने के साथ नए वर्जन पर काम शुरू कर दिया जाएगा । इस सॉफ्टवेयर की खासियम यह रहेगी कि इसमें खसरे में गलत जानकारी का भी पता चल जाएगा । इसके लिए एप में 900 से ज्यादा लोकेशन की मैपिंग कर ली गई है । इनमें जिले के चार हजार से ज्यादा स्थान हैं । वहीं , लगभग साढ़े छह लाख संपत्ति की आईडी तैयार की गई है । बाकी पर काम चल रहा है । यह एप पंजीयन विभाग की वेबसाइट या गूगल एप से डाउनलोड किया जा सकेगा ।




0 टिप्पणियाँ