दरअसल ग्राम पंचायत आनंदपुर उपचुनाव मैं उपसरपंच हरीवल्लभ शर्मा ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है सरपंच उम्मीदवार हरीवल्लभ शर्मा ने उपचुनाव में 1003 वोट हासिल कर इतिहासिक जीत दर्ज की है आनंदपुर ग्राम पंचायत मैं हुए अभी तक के चुनाव के रिकार्डों की बात की जाए तो अभी तक कोई भी उम्मीदवार नहीं मिला जिसको चुनाव में 1000 से अधिक वोट मिले हो , दही एकमात्र गोवर्धन उपाध्याय को 2013 में विधानसभा चुनाव के वक्त आनंदपुर कि चारों पोलिंग बूथ से 1465 वोट मिले थे और उन्होंने विधायक का चुनाव जीता था । आज फिर वही इतिहास दोहराया गया और हरीवल्लभ शर्मा को 1003 वोट मिले ।
आनंदपुर ग्राम पंचायत चुनाव में कुल 6 उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें आशुतोष शर्मा , हरि बल्लभ शर्मा , नवीन करेरिया , राजकुमार बघेल , लल्ली राम जाटव , महेंद्र सिंह कुशवाह इन सभी ने अपने - अपने ढंग से मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया , लेकिन हरीवल्लभ शर्मा सबसे सफल और पसंदीदा उम्मीदवार बनकर निकले और जनता ने इनके पक्ष में जबरदस्त वोटिंग करते हुए 1003 वोट दे डाले । वहीं दूसरे नंबर पर राजकुमार बघेल को 552 वोट मिले तीसरे नंबर पर नवीन करेरिया को 480 वोट , चौथे नंबर पर आशुतोष शर्मा को 278 , पांचवे स्थान पर लल्लीराम जाटव को 112 और महेंद्र सिंह कुशवाह को 45 वोट मिले । नोटा में भी 31 वोट पड़े , इस तरह से ग्राम पंचायत में कुल 2501 वोट डाले गए थे । सुबह 10 बजें से वोटों की गिनती शुरू हुई , आधे घंटे में ही सारे रुझान स्पष्ट हो गए और अंततः हरीवल्लभ शर्मा 449 वोटों से विजई घोषित किए गए ।
इस ऐतिहासिक जीत के पश्चात उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर अजय शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया और जीत की बधाई समर्थकों में जोरदार जोश देखा गया और इस ऐतिहासिक जीत के लिए सभी ने उन्हें फूल माला पहनाकर ढेर सारी बधाई दी है। बता दें कि पिछली बार ग्राम पंचायत आनंदपुर में ( जून जुलाई 2022 ) जब आरक्षण हुआ था तो उस समय एसटी वर्ग के लिए सरपंच पद आरक्षित हुआ था और ग्राम पंचायत में कोई भी वोटर ना होने के कारण सरपंच का चुनाव नहीं हो सका था इसके पश्चात अभी तक ग्राम पंचायत का कार्यकाल उपसरपंच ही संभाल रहे थे 6 महीने बाद 5 जनवरी 2023 को सामान्य सीट पर वोटिंग हुई तो हरीवल्लभ शर्मा ने एकतरफा जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया




0 टिप्पणियाँ