दरअसल कार्यक्रम के दौरान सीएम एक्शन में दिखाई दिए अधिकारियों को निलंबित करते हुए सीएम शिवराज ने घोषणा करते हुए कहा कि लापरवाही पर किसी को भी छोड़ूंगा नहीं, चाहे वह अधिकारी हो या कोई भी। सरकारी योजना में कोई भी गड़बड़ करता है तो आप मुख्यमंत्री कार्यालय को सीधे शिकायत कर सकते हैं। मैं उन्हें नौकरी नहीं करने दूंगा सीधे जेल भेजूंगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए, मैं इसका पक्षधर हूं। मध्य प्रदेश में इसके लिए विशेषज्ञ कमेटी भी गठित की जा रही है। एक से ज्यादा शादी कोई क्यों करे। एक देश में दो विधान क्यों चले, एक ही होना चाहिए। समान नागरिक संहिता में एक पत्नी रखने का अधिकार है, तो एक ही पत्नी होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल कुमार डामोर से सवाल-जवाब किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लापरवाही पर किसी को भी नहीं बख्शा जाए। वहीं पेसा एक्ट की जानकारी के दौरान पुलिस की भूमिका पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला को भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे झगड़ों में पुलिस हस्तक्षेप नहीं करे। इसके लिए शांति विवाद निवारण समिति का गठन होगा जो समझाइश देकर मामले को सुलझाएगी। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि कई बार पुलिस के चक्कर में जेब खाली हो जाती है। किसी भी प्रकार के प्रकरण दर्ज होने की सूचना पुलिस ग्रामसभा को प्रदान करेगी।
बैतूल में भी हितलाभ वितरण कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान एक्शन में नजर आए. यहां गड़बड़ियों की शिकायत मिलने पर उन्होंने मंच से ही बैतूल के माइनिंग ऑफिसर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को निलंबित करने की घोषणा की, इसी तरह भीमपुर ब्लॉक में बिजली संकट की समस्या की शिकायत मिलने पर उन्होंने बिजली कंपनी के 2 जूनियर इंजीनियरों को निलंबित कर दिया. इस लापरवाही के लिए उन्होंने बिजली कंपनी के अफसरों को जमकर फटकार भी लगाई.







0 टिप्पणियाँ