लटेरी जनपद सीईओ "अजय वर्मा" का सागर ट्रांसफर उपायुक्त "दयाशंकर" सिंह को रीवा की कमान .......

 

लटेरी जनपद सीईओ "अजय वर्मा" का सागर ट्रांसफर उपायुक्त "दयाशंकर" सिंह को रीवा की कमान .......*

लटेरी जनपद सीईओ "अजय वर्मा" का सागर ट्रांसफर उपायुक्त "दयाशंकर" सिंह को रीवा की कमान .......*


शुभम सोनी लटेरी | मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है गुरुवार को पंचायत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को जिले से अन्य जिले में तबादले का आदेश जारी किया गया हैं‌ जिसमें लटेरी जनपद पंचायत में पदस्थ जनपद सीईओ अजय वर्मा एवं उपायुक्त दयाशंकर सिंह भी शामिल है

बता दें कि जनपद पंचायत लटेरी में कुछ दिनों पूर्व जनपद सीईओ अजय वर्मा को सीएम हेल्पलाइन प्रधानमंत्री आवास योजना मनरेगा आदि योजनाओं में समीक्षा बैठक एवं योजनाओं मैं धीमी गति होने के चलते जिला पंचायत मुख्यालय विदिशा में अटैच कर दिया था और उपायुक्त दयाशंकर सिंह को जनपद पंचायत लटेरी का सीईओ बनाया गया था लेकिन 1 सप्ताह के अंदर ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा एक बार फिर नए तबादलों की सूची जारी की गई है 

लटेरी जनपद सीईओ "अजय वर्मा" का सागर ट्रांसफर उपायुक्त "दयाशंकर" सिंह को रीवा की कमान .......*

जिसमें पूर्व सीईओ अजय वर्मा को सागर मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है वही उपायुक्त जिला पंचायत विदिशा दयाशंकर सिंह को  उपसंचालक संभागीय कार्यालय रीवा में पदस्थ किया गया है जिससे अब जनपद पंचायत लटेरी  सीईओ का पद अतिरिक्त हो गया वही विश्वसनीय सूत्र से खबर यह भी है की जनपद सीईओ का पद अतिरिक्त हो जाने से डिप्टी कलेक्टर एवं लटेरी एसडीएम हर्षल चौधरी को जनपद सीईओ का प्रभार भी दिया जा सकता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ