₹500 दो और शराब पार्टी का लाइसेंस लो

₹500 दो और शराब पीने का लाइसेंस लो भोपाल न्यू ईयर को देखते हुए ऑनलाइन हो रहे आवेदन अवैध तरीके से पिलाने वालों पर जारी है सख्ती बोतल से अधिक शराब होती है , तो आपको महज 500 रुपए में लाइसेंस मिलेगा

₹500 दो और शराब पार्टी का लाइसेंस लो


भोपाल राजधानी सहित पूरे प्रदेश में यदि आप दोस्तों के साथ घर पर ही शराब पार्टी करना चाहते हैं , तो अब आसानी से आपको शराब लाइसेंस मिल सकता है । आबकारी विभाग की ऑनलाइन वेवसाइड पर जाकर 500 रुपए देकर एक दिन के लिए शराब पार्टी करने का लाइसेंस ले सकते हैं । ऑनलाइन माध्यम से पांच से दस मिनट के अंदर लोग सीधे लाइसेंस ले सकेंगे । दरअसल , अब हाउस पार्टी में 4 शराब बोतल से अधिक शराब होती है , तो आपको महज 500 रुपए में लाइसेंस मिल जाएगा । इस लाइसेंस को लेने के बाद ही आप हाउस पार्टी का मजा कर पाएंगे । प्रदेश सरकार नई आबकारी नीति के तहत आबकारी विभाग ने शराब लाइसेंस को लेकर बड़ा फैसला लिया है । पहले हाउस पार्टी के लिए 2000 रुपए खर्च करने पड़ते थे । हालांकि इस मामले में कांग्रेस और कई धार्मिक संगठनों ने विरोध जताया है । उनके आरोप है कि सरकार इस तरह से घर - घर में शराब पिलाने को बढ़ावा दे रही है ।

अवैध तरीके से पिलाने वालों पर जारी है सख्ती विभाग के निर्देशानुसार शहर में अवैध तरीके से शराब पीने और पिलाने वालों पर सख्ती जारी है । सभी को एक दिन के लिए आकस्मिक लाइसेंस यानी एफएल -5 लेने जरूरी है । जो यह लाइसेंस नहीं लेगा , उस पर कार्रवाई की जाएगी । एफएल -5 में घर , गार्डन और होटल - रेस्टोरेंट के लिए ऑनलाइन लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं । - सजेंद्र मोरी , जिला आबकारी कंट्रोलर , भोपाल - शहर में तीन कैटेगरी में मिलेंगे शराब लाइसेंसः राजधानी में आबकारी विभाग तीन तरह के लाइसेंस दे रहा है । आबकारी विभाग ने लाइसेंस को अलग - अलग कैटेगिरी में बांटा है । घर के लिए 500 रुपए , मैरिज गार्डन और हॉल के लिए ( जहां स्थायी किवन नहीं है ) 5 हजार रुपए और होटल - रेस्टोरेंट - ढाबों ( जहां स्थायी किवन है ) के लिए 10 हजार रुपए में लाइसेंस मिलेगा । हालांकि पार्टी के लिए ये लाइसेंस महज एक दिन के लिए ही मिलेगा ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ