विधायक के बंगले में युवक ने लगाई फांसी सुसाइड नोट में माता - पिता और चाचा - चाची से मांगी माफी

विधायक के बंगले में युवक ने लगाई फांसी सुसाइड नोट में माता - पिता और चाचा - चाची से मांगी माफी
श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी , रवींद्र भवन के सामने शनिवार रात डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम के बंगले में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है । सुसाइड नोट में उसने माता - पिता और चाचा - चाची से माफी मांगते हुए लिखा है कि मैं अच्छा बेटा कभी नहीं बन सका । सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या का जिम्मेदार स्वयं को बताया है । किसी पर किसी तरह के आरोप नहीं लगाए है । प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि वह कैंसर की बीमारी से परेशान था और उसका कैंसर अस्पताल में इलाज भी चल रहा था । एएसआई बीएस काकोरिया ने बताया कि तीरथ सिंह पिता श्याम सिंह ( 22 ) मूलतः डिंडोरी के पुंडी गांव का था । वह रवींद्र भवन के सामने प्रोफेसर कॉलोनी रहने वाले डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम के बंगले में रहता था । तीरथ सिंह एमसीए की पढ़ाई पूरी कर चुका था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था । बंगले पर डिंडोरी में रहने वाला जय सिंह भी रहता था । शनिवार रात करीब 11 बजे के आसपास जय सिंह को पानी पीना था और वह पानी पीने के लिए बंगले के सामने वाले कमरे में पहुंचा , लेकिन उसे तीरथ सिंह नजर नहीं आया । जय सिंह तीरथ को देखने बंगले के अंदर पहुंचा तो उसने तीरथ की लाश हॉल में पंखे पर दुपट्टे के फंदे पर लटकी देखी ।

बंगले से दो दिन पहले ही गए थे विधायक विधान सभा सत्र शुरू होने के कारण विधायक ओमकार सिंह मरकाम भोपाल आए थे , लेकिन दो दिन पहले ही वह डिंडोरी लौट गए थे । घटना की जानकारी मिलते ही वह तीरथ के परिजन के साथ भोपाल पहुंच गए थे ।

रजिस्टर के पन्ने पर लिखा सुसाइड नोट जयसिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पता चला कि तीरथ ने गमछा पंखे पर बांधा था । गमछा छोटा पड़ने पर उसने सुतली का टुकड़ा जोड़कर फांसी लगा ली । पुलिस ने हॉल से रजिस्टर के पन्ने में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है । सुसाइड नोट में उसने माता - पिता और चाचा चाची के लिए लिखा है कि मुझसे दर्द सहन नहीं होता है और अब मैं जा रहा हूं । इसके अलावा उसने माता - पिता और चाची से माफी मांगते हुए परिजन की ठीक से देखभाल करने की बात भी लिखी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ