"मंत्री जी ने गजक पर चलाया हथोड़ा सलूजा का ट्वीट गजक को कांग्रेस समझकर कूट दिया
हाइलाइट्स
गजक पर मंत्री प्रद्युमन सिंह का हथोड़ा
सलूजा ने ट्वीट करके ली चुटकी
किसी ने बताया था गजब का नाम कांग्रेसी है इसलिए मंत्री जी ने हथोड़ा चला दिया
चाय की चुस्की के साथ लोगों से तोमर ने की चर्चा
शुभम सोनी ग्वालियर | मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का ग्वालियर में वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह गजल पर हथोड़ा चलाते दिखाई दे रहे हैं वीडियो को ट्वीट करते हुए हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए नरेंद्र सलूजा ने चुटकी ली हैसलूजा ने ट्विटर में ट्वीट करते हुए लिखा है कि मंत्री दौरे पर थे किसी ने बता दिया की गजक का नाम कांग्रेस है फिर क्या था मंत्री जी ने जमकर कूट दिया बता दें कि तोमर भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हैं 2020 में सिंधिया के बीजेपी में जाने पर उन्होंने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली
दरअसल मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सुबह 6:00 बजे भोपाल से गवालियर पहुंचे थे वह नंगे पैरों से किला गेट पहुंचे जहां पर उन्होंने लोगों के साथ बैठकर चाय की चुस्की के साथ चर्चा की सुबह का समय था तो ठंड भी कड़ाके की थी इसी दौरान सड़क किनारे बैठे लोगों के साथ ऊर्जा मंत्री ने अलाव पर हाथ भी सेके लोगों से चाय की खुशियों के साथ हाल-चाल भी जाना बता दे अपने क्षेत्र की 3 सड़कें बनने तक मंत्री ने जूते चप्पल त्याग दिए हैं लगभग 3 महीने से वह नंगे पैर ही जहां भी जाते हैं नंगे पैर ही जाते हैं
कोला गेट पर घूमते हुए मंत्री प्रद्युमन सिंह एक घर जा पहुंचे जहां पर गजक बनाने के लिए कारीगर गजक की कुटाई कर रहे थे यह देख मंत्री प्रदुमन सिंह से रहा नहीं गया और उन्होंने भी गजक बना रहे कार्यक्रमों से बातचीत की और फिर उनका लकड़ी का हथोड़ा लेकर उनके साथ गजक बनाने वाले कारीगरों के साथ खुद भी हथोड़ा से कूटने लगे
बता दें की अक्सर ऊर्जा मंत्री अपने कामों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं इससे पहले मंत्री हम में बढ़-चढ़कर लाइट जोड़ने को लेकर भी सुर्खियों में रह चुके हैं अब कभी हाथों से टॉयलेट की सफाई तो कभी नाले में उतर कर सफाई करने के लिए जाने जाते हैं |
अभी 3 महीने पहले ही ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह ने अपने क्षेत्र में सड़कें ना बनने को लेकर जनता से माफी तक मांगी थी और जूते चप्पल त्याग दिए इतना ही ना मंत्री जी नंगे पैर ही क्षेत्र में घूमते हैं कांग्रेस ने मंत्री के जूते त्यागने को लेकर नौटंकी तक बताया था
0 टिप्पणियाँ