भोपाल में अब्बास नगर क्षेत्र का नाम अब शहीद भगत सिंह मार्ग कहलाएगा बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया लोकार्पण

"अब्बास नगर क्षेत्र का नाम अब शहीद भगत सिंह मार्ग कहलाएगा बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया लोकार्पण

हाइलाइट्स

अब्बास नगर सड़क मार्ग का नाम अब शहीद भगत सिंह मार्ग कहलाएगा
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने शहीद भगत सिंह मार्ग नाम रखा
जनता की मांग पर बदला गया सड़क मार्ग का नाम विधायक रामेश्वर शर्मा
आजाद भारत में चैन की सांस उन्हीं महापुरुषों और शहीदों की बदौलत ले पा रहे हैं.

भोपाल । भोपाल में सड़क और मार्ग का नाम बदला गया है भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र में अब्बास नगर मार्ग के नाम को बदलकर शहीद भगत सिंह मार्ग कर दिया गया है‌ शुक्रवार को हुजूर (MLA Rameshwar Sharma),विधायक रामेश्वर शर्मा ने गांधीनगर  क्षेत्र की सड़क का लोकार्पण किया था. जिसमें क्षेत्र के लोगों ने सड़क का नाम बदलने की मांग की जा रही थी बलिदानियों के महत्व को समझाने के लिए सड़क का नाम बदला गया है. पुरानी जगह पर जाने वाले डायरेक्शन बोर्ड का भी नाम बदला गया.

भोपाल  में अब्बास नगर क्षेत्र का नाम अब शहीद भगत सिंह मार्ग कहलाएगा बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया लोकार्पण

गांधीनगर क्षेत्र का नाम बदलने को लेकर हुजूर,(MLA Rameshwar Sharma), विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि जब भी उनके द्वारा क्षेत्र का दौरा या कार्यक्रम में वह जाते थे तब कई मांगों के साथ-साथ क्षेत्र के नाम बदलने को लेकर कई बार मांग आ चुकी थी इस कार्यक्रम के दौरान भी नाम बदलने को लेकर मांग की जा रही थी  अब्बास नगर मार्ग का नाम बदलना. जनता का सेवक होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि मैं उनकी मांगों को पूरा करूं. इसलिए गांधी नगर स्थित अब्बास नगर मार्ग का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह मार्ग किया गया. उन्होंने बताया कि चाहे सड़क मार्ग हो, पुल-पुलिया या पार्क हों, हर स्थान से उसके आसपास के क्षेत्र के रहवासियों का जुड़ाव होता है.जब इन स्थानों का नामकरण महापुरुषों और शहीदों के नाम पर किया जाता है तो उनका जुड़ाव आस्था में बदल जाता है, क्योंकि वह जानते हैं | कि यदि आज आजाद भारत में चैन की सांस उन्हीं महापुरुषों और शहीदों की बदौलत ले पा रहे हैं | इसलिए ये स्थान फिर विशेष महत्व के हो जाते हैं. शहीद भगत सिंह के नाम पर मार्ग के नामकरण का एक उद्देश्य यह भी है कि न सिर्फ वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ी भी इन नामों की महिमा को समझते हुए देश के लिए प्राणार्पण करने वाले बलिदानियों के महत्व को समझे और हमारे गौरवशाली अतीत पर गर्व करें.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ