सिंधिया फैंस क्लब के ग्रामीण अध्यक्ष की सरपंच प्रतिनिधि ने की पिटाई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 


"
सिंधिया फैंस क्लब के ग्रामीण अध्यक्ष की सरपंच प्रतिनिधि ने की पिटाई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हाइलाइट्स

मंत्री का करीबी बताकर काम के नाम पर लेता था  घुस सरपंच पति ने करदी पिटाई-
पंचायत मंत्री के नाम पर लेता है दलाली - 
भाजपा नेताओं ने किया किनारा -  
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  
सिरोंज | सिंधिया फैंस क्लब के ग्रामीण जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा की मारपीट का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि उनकी जूते, चप्पलों एवं लात, घूंसों से जमकर पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो नगर के बासौदा नाका स्थित नहर के पास का है बताया जा रहा है कि यह विवाद शनिवार को हुआ था जिसका वीडियो आज इंटरनेट मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो में दिख रहे पांच सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र शर्मा पर दलाली खाने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि देवेंद्र शर्मा ने पंचायत में विकास राशि स्वीकृत कराने के नाम पर दलाली  के रूप लाखों रुपए दिए थे। लेकिन राशि अभी तक स्वीकृत नहीं कराई गई है जबकि राशि लिए हुए लगभग 2 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। जब भी पैसे मांगते हैं तो जांच कराने की धमकी देता एवं झूठे मामलों में फंसाने की बात कहता है इससे नाराज होकर सरपंच एवं इन प्रतिनिधियों ने दलाल साहब की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने वाले लोगों का कहना है कि यह लगभग 1 से 2 वर्ष हो गया है तब से सरपंचों को राशि स्वीकृत कराने के नाम पर खूब दलाली कर रहा है एवं जनपद के सीईओ से इसकी सांठगांठ भी है जिसके चलते यह छोटे कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों पर रौब जमाता है।


मंत्री का करीबी बताकर झाड़ा रौब -
मंत्री के साथ फोटो डाल कर अपने आपको बताता है उनका करीब -

दलाल देवेंद्र शर्मा जनपद में आने वाले सरपंचों एवं छोटे कर्मचारियों व ग्रामीण क्षेत्र में खुद को पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया का करीबी बताकर रौब झाड़ता है। लोगों का आरोप है कि वह सरपंचों से विकास राशि का 10 प्रतिशत से अधिक राशि का दलाली के रूप में कमीशन लेता है। कुछ पंचायतों में देवेंद्र ने बड़ी राशि स्वीकृत भी कराई है। देवेंद्र कई मंत्रियों से खुद के संबंध होने का दावा भी करता है। उसने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर केंद्रीय मंत्री के साथ फोटो लगा रखा है। इसी के चलते कई सरपंचो ने देवेंद्र को रुपए दे दिए। जब काम नहीं हुआ तो सरपंचों ने देवेंद्र से रुपए वापस मांगे। इस पर वह कुछ समय से उन्हें टाल रहा था। इसी से नाराज होकर सरपंच और उनके प्रतिनिधियों ने उसकी चप्पल जूते एवं लात घुसा से जमकर पिटाई कर दी।

पंचायत मंत्री के नाम पर लेता है दलाली - 

देवेंद्र शर्मा की पिटाई का वीडियो सामने आने पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेंद्र रघुवंशी का कहना है कि जनपद पंचायत कार्यालय में देवेंद्र शर्मा पंचायत मंत्री के नाम पर खुलकर दलाली करता है। यह पिटाई लेनदेन के विवाद में ही हुई है। जब इस विषय को लेकर अन्य सरपंचों से बात की गई तो सरपंचों ने अपना नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि यह पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी से बड़े स्तर पर सांठगांठ थी, तभी से इसका जनपद मुख्यालय अड्डा बन गया था जहां खुलेआम दलाली होती है, जिसके चलते अन्य मामलों में भी यह दलाली करता था इसके अलावा आज भी जनपद में कई अधिकारी कर्मचारियों से इसकी सांठगांठ है इसके अलावा पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के नाम पर यह सरपंचों से राशि लेता है। इस बार राशि तो ली लेकिन सरपंचों को विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत नहीं करा पाया जिसकी वजह से उन लोगों ने इसकी पिटाई कर दी। 

भाजपा नेताओं ने किया किनारा -  

देवेंद्र शर्मा के बारे में जब भाजपा नेताओं से जानकारी चाही गई तो भाजपा नेताओं ने उसे पहचानने से ही इनकार कर दिया पथरिया मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता राकेश रघुवंशी से इस विषय को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम देवेंद्र शर्मा को नहीं जानते हैं हमारे भाजपा की मीटिंग में आता है। जो व्यक्ति लाखों रुपए की दलाली कई महीनों से ले रहा है उसे भाजपा नेता नहीं जानते हैं यह भी समझ से परे है। सबसे गंभीर बात तो यह हो जाती है कि एक दलाल खुलेआम लाखों रुपए ले रहा है और क्षेत्रीय भाजपा जनप्रतिनिधि इस मामले से दूरियां बना रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ