"अविश्वास प्रस्ताव छोड़कर सिरोंज पहुंचे कमलनाथ कमलनाथ ने सिरोंज सभा में कहा मैं हिंदू हूं पर बेवकूफ नहीं "दुष्ट" प्रचार करेंगे ताकि आवाज बट जाए
हाइलाइट्स
बीजेपी धर्म के नाम पर लोगों को बांटना चाहती है
हिंदू धर्म खतरे में है कौन से खतरे में है मैं हिंदू हूं मैं गर्व से कहता हूं मैं हिंदू हूं पर बेवकूफ नहीं हूं
दुष्ट प्रचार करेंगे ताकि आवाज बट जाए
15 महीने की सरकार में 27 लाख किसानों का ₹441 करोड़ कृषि ऋण माफ किया
शुमम सोनी विदिशा सिरोंज |मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को शीतकालीन सत्र चल रहा था | लेकिन (kamalnath) कमलनाथ सदन में मौजूद ना होकर (Sironj) सिरोंज सभा को संबोधित कर रहे थे कमलनाथ (Vidisha) विदिशा जिले के सिरोंज दौरे पर रहे |उन्होंने सभा में कहा मैं वचन का पक्का हूं | इसलिए आ विश्वास प्रस्ताव को छोड़कर सिरोंज की जनता के बीच आया हूं |
(kamalnath) कमलनाथ ने सिरोंज में एक सभा को संबोधित किया उसके साथ पूर्व मंत्री और विधायक (jayvardhan Singh) जयवर्धन सिंह विदिशा विधायक (Shashank Bhargav)शशांक भार्गव बासौदा पूर्व विधायक (Nishank Jain ) निशांत जैन सहित समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे |
सिरोंज दौरे पर पहुंचे कमलनाथ ने सभा में कहा मैंने पहले कहा था मैं सिरोंज जरूर आऊंगा मैं वचन का पक्का हूं | इसलिए आज विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही को छोड़कर आपके भी मौजूद हूं | कमलनाथ ने सिरोंज के दरी उद्योग की याद दिलाते हुए कहा कि यहां की दरी बेहद फेमस थी | लोग यहां की दरी कागज रंगीन सफाई सहित कई उद्योग चौपट हो गए जिसके लिए आज भी लोग तरसते हैं
गर्व से कहता हूं मैं हिंदू हूं पर बेवकूफ नहीं
कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की संस्कृति हमेशा जोड़ने की रही | उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा है बीजेपी धर्म के नाम पर लोगों को बांटना चाहती है हमें खुद तय करना है कि हमें किस रास्ते पर चलना है समाज को बांटने वाले के साथ या समाज को जोड़ने वालों के साथ अब तो यह भी कहा जाता है कि हिंदू धर्म खतरे में है कौन से खतरे में है मैं हिंदू हूं मैं गर्व से कहता हूं मैं हिंदू हूं पर बेवकूफ नहीं हूं और ये
दुष्ट प्रचार करेंगे ताकि आवाज बट जाए जातियों को बांटने का प्रचार करेंगे कमलनाथ ने जमकर हमला बोला और कहा कि सरकार गिराने के लिए विधायक तक खरीद लिए गए |
15 महीने की सरकार में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया
सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने दावा किया है कि हमने पहले 15 महीने की सरकार में 27 लाख किसानों का ₹441 करोड़ कृषि ऋण माफ किया |कमलनाथ ने सरकार बनने पर कर्ज माफी को पुनः चालू करने की बात मंच से की है | सिरोंज में सिंधिया फैंस क्लब के जिला अध्यक्ष की पिटाई को लेकर कमलनाथ ने कहां है कि अभी एक पिटा है,बहुत लोग हैं उधर पीटने लायक
जयवर्धन सिंह बोले सरकार बनी तो 2 लाख का कर्ज माफ करेंगे
सिरोंज में कमलनाथ के कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और राधौगढ़ की विधायक जयवर्धन सिंह ने संविधान को खतरे में बताया | उन्होंने कहा मोदी जी के राज में 2 करोड़ों युवाओं को रोजगार देने की बात करते थे | आज उनके राज में 2 करोड़ों युवा बेरोजगार हो रहे है | किसानों की कर्ज माफी का वादा करते हुए कहा है कि अगर प्रदेश में 11 महीने के बाद नवंबर 2023 में कांग्रेस की सरकार बनी तो कांग्रेस अपनी पुरानी घोषणाओं को फिर से पूरा करेगी ऐसे किसान जो 2018 में फार्म भर दिए गए थे उनको 2 लाख का कर्ज माफ किया जाएगा उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर ₹1000 करने का वादा भी किया बता दें कि उनसे पहले बीजेपी विधायक विदिशा विधायक शशांक भार्गव पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा आदि ने सभा को संबोधित किया






0 टिप्पणियाँ