भूमिपूजन कर दी करोड़ों की सौगात बस स्टैंड का होगा निर्माण,बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

भूमिपूजन कर दी करोड़ों की सौगात  बस स्टैंड का होगा निर्माण,बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

भूमिपूजन कर दी करोड़ों की सौगात

बस स्टैंड का होगा निर्माण,बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स


पवन चौकसे लटेरी | लंबे अर्शे से चली आ रही लटेरी के बस स्टैंड निर्माण की मांग को लेकर रविवार को क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने बस स्टैंड के निर्माण एवं शॉपिंग काम्प्लेक्स निर्माण का भूमिपूजन एवं चार आंगनवाड़ी केंद्र, दो सामुदायिक भवन निर्माण का शिलान्यास किया। 

भाजपा नेता रामगुलाम राजोरिया ने कहा कि एक समय था जब लोग लटेरी की सड़कों और बस स्टैंड की हालत देखकर लोग अपनी बेटियों का विवाह संबंध लटेरी में नहीं करते थे,लटेरी को कालापानी कहा जाता था परंतु स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा के प्रयासों से नगर का विकास संभव हो सका। कार्यक्रम में विधायक उमाकांत शर्मा ने लोगों से उनकी समस्याओं के आवेदन स्वयं अपने हाथों से लिये।इसी बीच नगर के पत्रकारों ने भी पत्रकार भवन निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। 

भूमिपूजन कर दी करोड़ों की सौगात  बस स्टैंड का होगा निर्माण,बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

विधायक उमाकांत शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास का लक्ष्य लिया है और उसे करके भी दिखाया है। विधायक प्रतिनिधि ओर नप अध्यक्ष पति संजय भंडारी (अत्तू भंडारी) ने प्राणों से भी प्यार है लक्ष्मीकांत हमारा है का नारा लगाते हुए कार्यक्रम को गति प्रदान की। 

भूमिपूजन कर दी करोड़ों की सौगात  बस स्टैंड का होगा निर्माण,बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स


नप अध्यक्ष शैलेश भंडारी ने विधायक उमाकांत शर्मा को गदा प्रदान करते हुए हनुमान जी की तरह कार्य करने की जिज्ञासा प्रकट की। 


इस अवसर पर भाजपा नेता रनधीर सिंह,भैरों सिंह बकील,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकंवर बघेल,महेंद्र राजपूत,नप उपाध्यक्ष शिवचरण प्रजापति, जनपद अध्यक्ष सीमा कलावत ,सुमेर सिंह बघेल,बाबू दादा अग्रवाल नप लटेरी के सभी पार्षदगण,एसडीएम श्री चौधरी,तहसीलदार अजय वर्मा,नायाब तहसीलदार हेमंत अग्रवाल, नप लटेरी के सभी कर्मचारी,पत्रकारगण,गणमान्य नागरिक व सैकड़ो की संख्या में नगर के नागरिक उपस्तिथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ