"जजपाल सिंह जज्जी" की विधायकी का "संकट" टाला डबल बेंच ने स्थगन के दिए आदेश

"जजपाल सिंह जज्जी" की विधायकी का "संकट" टाला डबल बेंच ने स्थगन के दिए आदेश

हाइलाइट्स

हाईकोर्ट की डबल ब्रांच की सुनवाई में जज्जी को बड़ी राहत 
सिंगल बेंच के फैसले पर हाई कोर्ट की डबल बेंच ने दिए स्थगन के आदेश,
हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने जज्जी पर F.i.r. और विधायकी समाप्त करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को निर्देश दिए थे


ग्‍वालियर मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के अशोकनगर से (Jyotiraditya sindhiya) ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी BJP विधायक जजपाल सिंह जज्जी की विधायकी खत्म होने का संकट फिलहाल टल गया है. जजपाल सिंह जज्जी को ग्वालियर मे सोमवार को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट की डबल बेंच से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। बता दें कि सिंधिया समर्थक विधायक जजपाल सिंह जज्‍जी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने के मामले में हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने आदेश दिया था। इस आदेश के बाद विधायक जज्‍जी की विधायकी पर संकट खड़ा हो गया था।

बता दें कि विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने सिंगल बेंच के आदेश को डबल बेंच में चुनौती दी थी।सिंगल बेंच ने (Jajpal Singh Jajji) जजपाल जज्जी पर एफआईआर (FIR) के आदेश दिए थे।, हाई कोर्ट की एकल पीठ ने पिछले सप्ताह (laddu Ram Kori) लड्डूराम कोरी की रिट पिटीशन पर बड़ा फैसला सुनाते हुए अशोकनगर विधायक (Jajpal Singh Jajji) जजपाल सिंह जज्जी का अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया था। इसके साथ ही हाई कोर्ट सिंगल बेंच ने  अशोकनगर के पुलिस अधीक्षक को आदेश जारी करके निर्देश दिए थे | जज्जी के खिलाफ (FIR)एफआईआर दर्ज कर जाति प्रमाण पत्र की जांच की जाए। इसके साथ ही पंजाब के रिकॉर्ड जांच करने के निर्देश दिए थे । कोर्ट के आदेश की एक कॉपी विधानसभा अध्यक्ष को भेजी गई थी |


हाई कोर्ट की सिंगल बैंच ने बीती सुनवाई में (laddu Ram Kori)लड्डूराम कोरी की रिट पिटीशन निर्देश दिया था | कोर्ट के निर्देश से जज्जी की विधायकी शून्य होने का संकट खड़ा हो गया था। जज्जी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने की शिकायत की गई थी। ऐसे में एकल पीठ के आदेश के खिलाफ (Jajpal Singh Jajji) जजपाल सिंह जज्जी ने डबल बैंच में रिट पिटिशन दायर की। जिसकी सोमवार को सुनवाई में डबल बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश पर रोक लगा दी। इसके साथ ही याचिकाकर्ता पक्ष को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। आपको बता दें कि (Jajpal Singh Jajji) जजपाल सिंह जज्जी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और बीजेपी से उपचुनाव लड़कर जीत हासिल की।

हाईकोर्ट की डबल बेंच से राहत मिलते ही जजपाल सिंह जज्जी ने अपने टि्वटर हैंडल पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, कि सभी शुभचिंतकों, मित्रों, साथियों,माता बहिनों, बेटियों, का ह्रदय से आभार,, आप सभी ने जो अपना आशीर्वाद, स्नेह व अपनापन दिया है वह मेरे जीवन की अनमोल पूंजी है,, मैने अपने जीवन के हर उतार ,चढ़ाव को तारवाले बालाजी के आशीर्वाद के रूप में ही लिया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ