रीवा में सोलर प्लांट का एरियल हवाई सर्वेक्षण करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

रीवा में सोलर प्लांट का एरियल हवाई सर्वेक्षण करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

अच्छा काम करने वाले तीन अधिकारियों को किया सम्मानित अटल जी के जन्मदिन से शुरू होगी भूमिहीनों को प्लॉट देने की योजना : शिवराज
 रीवा में सोलर प्लांट का एरियल हवाई सर्वेक्षण करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल प्रदेश में इसी महीने की 25 तारीख से भूमिहीनों को मकान बनाने के लिए शुरू की गई सीएम भू - अधिकार योजना के तहत प्लॉटों का आवंटन शुरू होगा । यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी में मुख्यमंत्री जन - सेवा योजना के तहत चयनित हितग्राहियों स्वीकृति पत्र सौंपते हुए की है । ज्ञात हो कि 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व . अटल बिहारी वाजपेयी जन्मदिन है । इसी दिन से सीएम अधिकार योजना योजना के तहत आवासहीनों को प्लॉट देने की योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करने जा रहे हैं । मुख्यमंत्री चौहान सीधी में मुख्यमंत्री जन सेवा योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह गरीबों की जिंदगी बदलने का अभियान है । अभियान में केन्द्र और राज्य सरकार की 38 अलग - अलग योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिये जन - सेवा शिविर लगा कर 83 लाख नये हितग्राही जोड़े गये हैं ।

 इन सभी को योजनाओं का लाभ मिलना अब शुरू हो जायेगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र जनता का , जनता के लिए और जनता का राज है । रीवा संभाग में 7 लाख आवेदन स्वीकृत मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी है कि रीवा संभाग में जन - सेवा अभियान में प्राप्त 7 लाख 59 हजार 778 आवेदन में से 7 लाख 2 हज़ार 845 आवेदन स्वीकृत कर | अलग - अलग योजनाओं में हितग्राहियों के नाम जोड़ दिए गए हैं । सीधी जिले में भी 1 लाख 37 हज़ार भाई - बहनों के नाम योजनाओं में जोड़े गये । इन सभी | हितग्राहियों को आज पूरे रीवा संभाग में स्वीकृति पत्र वितरित किये जा रहे है । उन्होंने कहा कि स्थानीय जन - प्रतिनिधि और कलेक्टर कमिश्नर यह सुनिश्चित करें कि स्वीकृति - पत्र के लिए किसी हितग्राही को परेशान न होना पड़े ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ