प्रशासन की छापामार कार्रवाई , जांच जारी गोदाम से पकड़ी गई 1000 बोरी खाद , व्यापारी पर दर्ज होगा केस


गोदाम से पकड़ी गई 1000 बोरी खाद , व्यापारी पर दर्ज होगा केस

 जिला प्रशासन की छापामार कार्रवाई , जांच जारी गोदाम से पकड़ी गई 1000 बोरी खाद , व्यापारी पर दर्ज होगा केस

कालाबाजारी का खुलासा खाद संकट को लेकर किसान पिछले एक माह से गुहार लगा रहे हैं । बावजूद इसके अफसरों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया । परिणाम किसानों को कालाबाजारी कर रहे व्यापारियों से अधिक दामों पर खाद लेनी पड़ी । वहीं , कृषि विभाग के अफसर तो खाद संकट को ही नहीं मान रहे थे । मंगलवार को हुई कार्रवाई से जिले में कालाबाजारी का खुलासा हो गया ।

 

Bhopal जिले के बैरसिया इलाके में जिला प्रशासन की छापामार कार्रवाई में एक गोदाम में 1000 बोरी खाद की मिली है । एसडीएम बैरसिया ने इसे जब्त कर लिया गया है । व्यापारी के • खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है । आज इस मामले में जिला आपूर्ति नियंत्रक के नेतृत्व में जांच की जाएगी । इसके बाद व्यापारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा । एसडीएम आदित्य जैन ने बताया कि बैरसिया में किसानों द्वारा लगाता यूरिया की मांग की जा रही थी , लेकिन व्यापारी किसानों को सामान्य रूप से खाद की बिक्री नहीं कर रहा था । बल्कि ऊंचे दामों पर बेच रहा था । इस शिकायत के बाद मंगलवार को पटवारी को किसानों के साथ सांई ट्रेडर्स में व्यापारी के पास भेजा गया । पटवारी ने खाद देने की बात व्यापारी से की , लेकिन उसने साफ मना कर दिया । इसके बाद टीम बना कर व्यापारी के गोदाम पर छापामार कार्रवाई की गई । यहां पर अवैध भंडारण मिला । उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत खाद को भी रखा गया है , जिससे किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति उसका भंडारण नहीं किया जा सकता है । मांग होने पर उसकी बिक्री भी नहीं रोकी जा सकती है । व्यापारी द्वारा खाद का विक्रय नहीं करते हुए कालाबाजारी के द्वारा चोरी छिपे बेचा जा रहा था ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ