प्रदेश की बदलती तस्वीर आत्म - निर्भर भारत के सपने को पूरा करेगी : गडकरी
6 नई सड़क परियोजनाओं का किया भूमि - पूजन
भोपाल | देश की पहली एक्वा डक्ट रीवा - सीधी सुरंग का केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकार्पण किया । केंद्रीय मंत्री ने इस लोकार्पण कार्यक्रम के साथ डेढ़ हजार करोड़ से अधिक लागत की 6 नई सड़क परियोजनाओं का भूमि पूजन करने के साथ 15 किलोमीटर लंबी चुरहट बायपास 4 लेन सड़क का लोकार्पण भी किया है । केंद्रीय मंत्री ने लोकार्पण समारोह में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है । प्रदेश की बदलती तस्वीर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्म - निर्भर भारत के सपने को पूरा करेगी । आने वाले समय में प्रदेश देश के विकसित प्रदेशों में अग्रणी होगा ।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सुपर इकॉनामिक पॉवर बनेगा और उसमें प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान होगा । विंध्य की पूरी जमीन सिंचिंत बनाएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की कृषि विकास दर जो कभी 3 प्रतिशत हुआ करती है आज 15.8 प्रतिशत हो गई है । सिंचाई क्षमता में निरंतर वृद्धि हो रही है ।
सड़क परिवहन व्यवस्थाएं उत्कृष्ट हो गई हैं । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विंध्य की एक - एक इंच जमीन में सिंचाई की व्यवस्था की जायेगी । लोक निर्माण , कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि आज प्रदेश के लिये बड़ी प्रसन्नता का दिन है । केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी इतने विकास कार्यों का एक साथ शिलान्यास / भूमि - पूजन कर रहे हैं अत्याधुनिक रीवा - सीधी टनल भारत की सबसे चौड़ी और मध्यप्रदेश की सबसे लम्बी टनल है । इसके बनने से 30-35 मिनिट लम्बा रास्ता 5 मिनिट का रह जायेगा । इससे क्षेत्र क आर्थिक सामाजिक और औद्योगिक -- विकास गति पकड़ेगा । सांसद रीती पाठक , जनार्दन मिश्रा और गणेश सिंह ने भी संबोधित किया ।
इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने बरसैता रीवा में आज रूपये 2443.89 करोड़ की लागत की कुल 204.81 किलोमीटर लंबी 7 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण / शिलान्यास किया । उन्होंने 4 लेन चुरहट बायपास व 6 लेन टनल , सतना से बेला तक चार लेन सड़क का ( पेव्ड शोल्डर के साथ ) , सीआरआईएफ के अंतर्गत रीवा शहर में काँक्रीट - सीमेंट सड़क , गाजन , मगरवार , इटौर , खम्हरिया गोरैया तक दो लेन सड़क एवं सज्जनपुर - छिबौरा - गाजन खंड पर दो लेन सड़क का लोकार्पण किया । साथ ही ब्यौहारी से आदर्श ग्राम न्यू सपटा मार्ग और सीआरआईएफ के अंतर्गत देवतालाब नईगढ़ी रोड के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की । गडकरी ने मध्यप्रदेश सहित पूरे प्रदेश मे सड़कों का जाल बिछा दिया है । उन्होंने विकास में धन की बिल्कुल कमी नहीं आने दी है । मध्यप्रदेश के रोड इतने अच्छे बन गये हैं कि आज हमारे मंत्री श्री गोपाल भार्गव सागर से साढ़े तीन घण्टे में रीवा आ गये हैं ।




0 टिप्पणियाँ