पवन चौकसे लटेरी / पंजाब नेशनल बैंक की शाखा लटेरी में जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें जागरूकता अभियान के माध्यम से बैंक और ग्राहकों के बीच के संबंध किस तरीके से स्थापित किया जाए उसको लेकर ग्राहकों को जानकारी दी साथ ही बैंक लेन-देन बचत कैसे करें आदि की जानकारी इस आयोजन के माध्यम से बताया गया
पंजाब नेशनल बैंक शाखा लटेरी में जन जागरूकता अभियान का आयोजन रखा गया था जिसमें बैंक ने अपने ग्राहकों को बुलाकर बैंक लेनदेन संबंधी जागरूकता के बारे में अनेक सावधानियां बताई। शाखा प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने ग्राहकों को अपने परिवार के भविष्य के लिए पैसे बचत करने के अनेक तरीके बताए तथा यह भी बताया कि हम अपने फिजूल खर्च में कमी करके भी बचत कर सकते हैं। बैंक से रिश्ता परिवार की तरह बनाना चाहिए। बैंक से लिये ऋण को समय पर जमा करके अपने आगे के व्यवसाय के रास्ते सुगम बनाने चाहिए। अपनी सिबिल को खराब न होने दें।स्वयं जागरूक बनो ओर ग्राम व अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक बनाना चाहिए।
इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक का स्टाफ एवं बैंक के ग्राहक उपस्थित रहे।





0 टिप्पणियाँ