भाजपा जनजातीय समाज की सबसे बड़ी हितैषी : शिवराज
• बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम को डेढ़ लाख लोगों को
• बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी ■
मुख्यमंत्री निवास में हुआ जनजातीय कार्यकर्ता मिलन समारोह
शपथ न्यूज़ भोपाल,/ भगवान कहे जाने वाले जनजातीय समाज के अमर शहीद बिरसा मुंडा की जयंती प्रदेश में एक बार फिर जोरदार तरीके से मनाई जाएगी सत्तारूढ़ दल भाजपा ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है । आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय आयोजन शहडोल में होगा । इसी तारतम्य में रविवार को मुख्यमंत्री निवास में जनजातीय कार्यकर्ता मिलन समारोह हुआ । इसे संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ही जनजातीय वर्ग की सबसे बड़ी हितैषी है । उन्होंने कार्यक्रम की सफलता व इसे भव्य स्वरूप देने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के कल्याण और विकास की चिंता भाजपा ही करती है ।
शहडोल में होगा मुख्य आयोजन कार्यक्रम में तय हुआ कि बिरसा मुंडा जयंती का मुख्य आयोजन इस बार शहडोल जिले में आयोजित किया जाएगा । वहीं प्रदेशभर में पंचायत स्तर पर इससे जुड़े कार्यक्रम होंगे । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जयंती के सभी कार्यक्रमों को भव्य स्वरूप दिए जाने की बात कही ।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
मिलन समारोह में भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे , राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद गजेंद्र पटेल , मोर्चा प्रभारी हरिशंकर खटीक , मोर्चाअध्यक्ष कलसिंह भाबर , पूर्व सांसद ज्ञान सिंह , लोकसभा सांसद जीएस डामोर , सांसद छतरसिंह दरबार , राज्यसभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी , सांसद दुर्गादास उइके , सांसद हिमाद्री सिंह उपस्थित रहे
डेढ़ लाख लोगों को हितग्राही मूलक योजना से जोड़ा जाना है मुख्यमंत्री
• मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में राज्य सरकार ने जन सेवा अभियान शिविर आयोजित कर करीब डेढ़ लाख लोगों को हितग्राही मूलक योजनाओं से जोड़ा । इनमें ज्यादातर जनजातीय वर्ग से हैं । उन्होंने कहा कि इस वर्ग के लिए जितने काम आज भाजपा ने किए किसी और दल ने नहीं किए । इसलिए आज आवश्यकता है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों को जनता के बीच ले जाएं जिससे जनजातीय समाज के लोगों का और अधिक कल्याण हो सके।




0 टिप्पणियाँ