![]() |
| भा जा पा कोर कमेटी की बैठक बूथ मजबूत करने को लेकर पूरी ताकत झोंकेगी की भाजपा |
भोपाल ,। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक मंगलकमेटीवार को प्रदेश कार्यालय में हुई । मीडिया को इस बैठक की कार्यवाही की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि बैठक में बूथ की मजबूती और पार्टी द्वारा लिए जाने वाले नए अभियानों की रूपरेखा पर विचार - विमर्श किया । प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के संभागीय प्रभारियों के प्रभार में किए गए बदलाव की जानकारी भी मीडिया को दी । श्री शर्मा ने बैठक में आए प्रमुख विषयों की जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग शीघ्र ही नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अभियान शुरू करने जा रहा है । इस अभियान में पार्टी का युवा मोर्चा किस तरह युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए निर्वाचन आयोग के साथ सहयोग करते हुए काम कर सकता है , इस पर विचार किया गया । श्री शर्मा ने मंगलवार को भोपाल स्थित प्रदेश भ हुई । बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सि अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा समेत बताया कि हमारी सरकार ने कई जनहितैषी योजनाएं शुरू की हैं । इन योजनाओं को बूथ स्तर तक कैसे पहुंचाया जाए और किस तरह इन योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क एवं संवाद स्थापित किया जाए , इस पर विचार किया गया । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में हमने बूथों के डिजिटाइजेशन के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया था उस डिजिटाइजेशन के काम को किस तरह से अपडेट कया जाएए बूथ सशक्तीकरण की योजना को कैसे और प्रभावी बनाया आए तथा प्रत्येक बूथ पर पार्टी का वोट शेयर कैसे 51 प्रतिशत तक हुंचाया जाएए इन मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा की गई ।
संभाग प्रभारियों के प्रभार में परिवर्तन श्री शर्मा ने कहा कि संगठनात्मक काम की दृष्टि से ही पार्टी ने संभाग प्रभारियों के प्रभार में परिवर्तन किए हैं । इसके अनुसा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार जबलपुर संभाग , शरदेंदु तिवारी हडोल संभाग और हरिशंकर खटीक चंबल संभाग , आलोक शर्मा उज्जैन संभाग और कांतदेव सिंह भोपाल संभाग के प्रभारी होंगे । बैठक में ये दिग्गज हुए शामिल : पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश , क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल , प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव , प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ सत्यनारायण जटिया , प्रदेश सह प्रभारी रामशंक कठेरिया , केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर , फग्गन सिंह कुलस्ते . ज्योतिरादित्य सिंधिया , राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे , प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद प्रदेश सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा , भूपेंद्र सिंह , पूर्व मंत्री व विधायक राजेंद्र शुक्ला , पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी , कविता पाटीदार , रणवीर सिंह रावत , सरतेंदू तिवारी , हरिशंकर खटीक उपस्थित थे ।
... और बैठक छोड़कर चले गए सिंधिया
मप्र भाजपा कोर ग्रुप की बैठक मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में हुई , जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की । लेकिन बैठक शुरू होने के बाद ही सिंधिया बीच में छोड़कर चले गए । जिसके पीछे भाजपा उन्हें बुखार होने की वजह बता रही है । हालांकि रात को सिंधिया ने टवीट कर कोरोना पाजिटिव 3 5 र होने की बात कही है । सूत्रों की मानें तो बैठक में ग्वालियर जिला अध्यक्ष अभय चौधरी के शामिल होने से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज हो गए और वे बैठक से बाहर निकल कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए । गौरतलब है कि ग्वालियर चंबल संभाग में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर सिंधिया एवं केंद्रीय मंद्धी नरेंद्र सिंह तोमर में शीतयुद्ध छिड़ा हुआ है उसी का परिणाम कोर ग्रुप की बैठक में सामने आया है । तोमर के प्रवेश करते ही सिंधिया बैठक छोड़ कर चले गए ।
कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट : सिंधिया ने मंगलवार रात को ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटीव होने की बात कही है । उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड- 19 की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । साथ ही उन्होंने संपर्क में आए सभी लोगों से अपनी कोरोना जांच कराने की बात भी कही है ।






0 टिप्पणियाँ