आज पूर्ण चंद्र ग्रहण , देश के सभी शहरों से दिखाई देगा

आज पूर्ण चंद्र ग्रहण , देश के सभी शहरों से दिखाई देगा

एजेंसी , नई दिल्ली देश में 8 नवंबर यानी मंगलवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा । चंद्रोदय के समय ग्रहण भारत में सभी स्थानों से दिखाई देगा । हालांकि , ग्रहण की आंशिक एवं पूर्णावस्था की शुरुआत भारत के किसी भी स्थान से दिखाई नहीं देगी , क्योंकि यह घटना भारत में चंद्रोदय के पहले ही शुरू होगी । मध्यप्रदेश में चंद्र ग्रहण दोपहर 2:38 से शाम 6:19 बजे तक रहेगा । चंद्र ग्रहण का सूतक मंगलवार को प्रातः 8:43 से शाम 6:19 बजे तक रहेगा ।

सूतक काल का समय साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मंगलवार को शाम 5:20 बजे से प्रारंभ होगा और शाम 6:20 बजे तक रहेगा । यह सुबह 9:21 बजे से शुरू होगा और पूरे 9 घंटे रहेगा । कहां - कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण गुवाहाटी , रांची , पटना , सिलिगुड़ी और कोलकाता समेत दिल्ली में भी दिखाई पड़ेगा । भारत में दिखने के कारण इस अवधि में विशेष सावधानी बरतनी होगी । दुनिया में कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण उत्तरी  पूर्वी यूरोप , एशिया ,ऑस्ट्रेलिया , उत्तरी अमेरिका , दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्से पेसिफिक , अटलांटिक , हिंद महासागर , आर्कटिक और अंटार्कटिका के क्षेत्रों से भी दिखाई देगा । सूतक काल के दौरान सावधानी बरतें ■
■ सूतक काल में भोजन नहीं करना चाहिए । जल का भी सेवन नहीं करना चाहिए । ■ ग्रहण से पहले पीने के पानी में कुशा और तुलसी के कुछ पत्ते डाल देने चाहिए । गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की छाया आदि से विशेष रूप से बचना चाहिए ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ