डीईओ तैयार कराएंगे 9 वीं , 10 वीं के प्रश्नपत्र , जेडी को 11 वीं , 12 वीं की जिम्मेदारी


अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने दिए निर्देश डीईओ तैयार कराएंगे 9 वीं , 10 वीं के प्रश्नपत्र , जेडी को 11 वीं , 12 वीं की जिम्मेदारी


Bhopal 1 दिसंबर से प्रदेश स्कूलों में शुरू होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं । परीक्षाओं के प्रश्रपत्रों के लिए इस बार व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव किया गया है । जिसके अनुसार इन परीक्षाओं के लिए कक्षा 9 वीं व 10 वीं के प्रश्रपत्र जिला शिक्षा अधिकारी ( डीईओ ) तैयार कराएंगे । वहीं कक्षा 11 वीं 12 वीं के प्रश्नपत्रों को तैयार कराने की जिम्मेदारी संभागीय संयुक्त संचालक ( जेडी ) , लोक शिक्षण को सौंपी गई है । लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त अभय वर्मा ने इस संबंध में आदेश कर दिए हैं ।

हिंदी और अंग्रेजी दोनो माध्यम के पेपर होंगे उपलब्ध जारी आदेश में कहा गया है कि सत्र 2022-23 में प्रदेश के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक अद्वज्वार्षिक परीक्षाएं 

1 दिसंबर से 8 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी । इन परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र तैयार एवं वितरित किए जाने हैं । आदेश में कहा गया है कि यह पेपर विषय व माध्यमवार तैयार कराए जाएंगे । यानि विद्यार्थियों को हिदी और अंग्रेजी दोनो माध्यम के प्रश्रपत्र उपलब्ध होंगे ।

यह होगी डीईओ की जिम्मेदारी सभी जिला शिक्षा अधिकारी अपने अपने जिले 9 वीं 10 वीं के सभी विषयों के एवं माध्यमवार प्रश्नपत्र तैयार कराएंगे । जिले के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर जिन जिलों में 3 या कम विकासखंड हैं वहां इन कक्षाओं के प्रत्येक विषय के दो सेट माशिमं द्वारा जारी निदेर्शों एवं ब्लू प्रिंट के आधार पर योग्य शिक्षकों से तैयार कराए जाएंगे । उससे अधिक विकासखंड वाले जिलों में प्रत्येक विकासखंड पर एक सेट तैयार कराया जाएगा । तैयार एक सेट सील्ड कर विकासखंड अधिकारी जिला स्तर पर लेकर आएंगे । जिले स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में एडीपीसी एवं एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य की समिति द्वारा सभी विकासखंडों से प्राप्त प्रत्येक विषय के दो सेट में से किन्ही तीन सेट सेट को चयनित कर उसका मॉडरेशन एवं सुधार , योग्य शिक्षकों से कराया जाएगा । जिला शिक्षा अधिकारी पेपर का चयन इस प्रकार करेंगे कि उसी विकासखंड को उसी विकासखंड द्वारा तैयार पेपर न मिले । अंतिम रूप से चयनित पेपर की कॉपी एक्सीलेंस के प्राचार्य 28 नवंबर तक सभी स्कूलों को उपलब्ध कराएंगे ।



: यह होगी संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी सभी संयुक्त संचालक अपने - अपने संभाग के सभी हायर सेकेंडरी स्कूलों के कक्षा 11 वीं 12 वीं के सभी संकायो के सभी विषयों के एवं माध्यमवार पेपर तैयार कराएंगे । संभाग के प्रत्येक जिला स्तर पर इन कक्षाओं के प्रत्येक संकाय के सभी विषयों के दो सेट माशिमं द्वारा जारी निदेशों एवं ब्लू प्रिंट के आधार पर शिक्षकों से तैयार और मॉडरेट भी कराए जाएंगे । जिला स्तर से तैयार पेपर के दो सेट सील्ड कर एडीपीसी संभाग स्तर पर लेकर आएंगे । संभाग स्तर पर संयुक्त संचालक की अध्यक्षता में प्रभारी उप संचालक , सहायक संचालक मुख्यालय के एडीपीसी एवं एक्सीलेंस स्कूल के प्राचाय की समिति सभी जिलों से प्राप्त दो सेट में से किन्ही तीन सेट का चयन करेंगे । संयुक्त संचालक पेपर के चयन के दौरान यह ध्यान रखेंगे के उसी जिले को उसी के द्वारा तैयार पेपर न मिले । अंतिम रूप से चयनित पेपर की कॉपी से एक्सीलेंस स्कूल के प्राचायज अपने जिले एवं स्कूलवार प्रश्नपत्रों की एक - एक प्रति प्रिंट निकालकर उन्हे सील्ड पैक कर जिले के सभी स्कूलों के प्राचार्यों को 28 नवंबर तक उपलब्ध कराएंगे ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ