पूरे आश्रम को दुल्हन की तरह सजाया गया है, इंदौर उज्जैन हाइवे के किठोदा नाके से आश्रम तक के रोड को दोनो ओर से फूलों की सजावट के साथ लाइटिंग सीरीज की भी व्यवस्था की गई है ।
आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बड़े डूम टेंट की भी व्यवस्था की गई है।
भंडारे के लिए बन रहे पकवानों में बूंदी के लड्डू व जलेबी के पहाड़ जैसे ढेर लग चुके है,भंडार गृह में आटा, दाल, चावल,सब्जी,घी,शक्कर,चाय आदि खाद्य सामग्री का भरपूर स्टॉक किया गया है
बताया जा रहा है कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में कई लाखो लोग आकर भंडारा प्राप्त करेंगे ।
आश्रम केयरटेकर सेवादार ने बताया कि हमारे सतगुरू देव जी जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी ने बताया है कि आज से 509 वर्ष पूर्व शेखतकी पीर ने कबीर साहेब जी को नीचा दिखाने के लिए 3 दिन के भंडारे की झूठी चिट्ठी कबीर साहेब जी के नाम से भारतवर्ष के सभी मठाधीशों, ब्राह्मणों व सभी धर्मगुरुओं के पास भिजवाई थी कि कबीर जी 3 दिन का भंडारा करेंगे सभी आना और भोजन के बाद एक मोहर,एक दोहर(कंबल) भी देंगे। कबीर साहेब जी ने उत्तरप्रदेश के काशी शहर में सतलोक से 09 लाख बेलों पर पका पकाया भोजन लाकर केशव बनजारा रूप में 3 दिन तक 18 लाख लोगो को भंडारा भी करा दिया था और उल्टा कबीर साहेब की पूरे विश्व में महिमा हुई है
इसी की याद में वर्तमान में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के पावन सानिध्य में इस महाविशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
इस समागम में कई सेकडो यूनिट रक्तदान होगा व 101 जोड़े की बिना किसी आडंबर के दहेज रहित शादी भी होगी बताया जा रहा है कि यह विशाल भंडारा पापनाशक है और सेवादारों द्वारा बताया गया कि हमारे ऊपर युगों युगों के पापकर्म चढ़े हुए है जो इस पाप नाशक भंडारे को पाएगा उनमें सद्बुद्धि आती है,सद्बुद्धि आती है तो हम सतभक्ति की और आकर्षित होते हैं,हमारे पापकर्मों का नाश होता है और हमे पूर्ण मोक्ष मिलता है । इसलिए इस महाविशाल समागम में जरूर पधारें व जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी से निःशुल्क नामदीक्षा प्राप्त करे। यह अद्वितीय विशाल कार्यक्रम सतलोक आश्रम किठोदा, इंदौर-उज्जैन हाइवे पर,ग्राम किठोदा में होने जा रहा है। उनके अनुयायियों ने समस्त धर्म प्रेमी जनता को इस विशाल भंडारे में आमन्त्रित किया है।







0 टिप्पणियाँ