जनपद स्तर पर होने वाले सभी कार्यों की समीक्षा स्वयं करेंगे
तीन सचिव निलंबित
=================
विदिशा मध्य प्रदेश/ विदिशा जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट ने जिले का सबसे पिछड़ा ब्लांक लटेरी को स्वंय ने गोद लेकर क्रियान्वित योजनाओं व अन्य कार्यक्रमों की दिवसों अंतराल में समीक्षा बैठक आयोजित कर रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ डॉ भरसट ने बताया कि लटेरी जिला मुख्यालय से दूरस्थ होने के कारण अनेक योजनाओं कार्यक्रम में पिछड़ा हुआ है समय पर कार्य नहीं हो पा रहे हैं जिसके बाद
उन्होंने स्वयं गोद लेने का निर्णय लिया है।
जिला पंचायत सीईओ डॉ भरसट ने लटेरी जनपद पंचायत के विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर जायजा लिया है। निरीक्षण, भ्रमण के दौरान अनियमित पाये जाने पर उन्होंने तीन ग्राम पंचायतों के सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
निरीक्षण के दौरान पंचायत मुख्यालय पर नहीं मिले सचिवों को किया निलंबित
जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट ने जनपद पंचायत लटेरी के जिन तीन पंचायत सचिवों के विरुद्ध निलंबित करने का आदेश जारी किया है उनमें जनपद पंचायत लटेरी की ग्राम पंचायत आनंदपुर के ग्राम सचिव मानक चंद साहू, ग्राम पंचायत मुस्करा के ग्राम सचिव हनुमत सिंह तथा ग्राम पंचायत बापचा के ग्राम सचिव बलबीर सिंह धाकड़ शामिल हैं। निलंबन अवधि में तीनों ग्राम पंचायतों आनंदपुर, मुस्करा तथा बापचा के ग्राम सचिवों का मुख्यालय जनपद पंचायत लटेरी रहेगा तथा उन्हें निलंबन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। पूर्व उल्लेखित तीनों ग्राम पंचायतों में पाई गई अनियमितताओं एवं पंचायत सचिवों के द्वारा बैठकों में अनुपस्थित रहने तथा प्रधानमंत्री आवासों के लक्ष्य पूर्ति में लापरवाही बरतने पर उक्त कार्रवाई की गई है।
जिला पंचायत सीईओ डॉ भरसट ने लटेरी जनपद पंचायत क्षेत्र के समस्त विभागों के खंड स्तरीय अधिकारियों को सचेत किया है कि शासकीय कार्यक्रमों के आयोजन और क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही ना बरतें अन्यथा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा कि वे अपनी उपस्थिति में इस विकासखंड में ऐसे नवाचार करें जिससे स्थानीय नागरिकों को योजनाओं का लाभ अविलंब प्राप्त हो सके साथ ही उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान त्वरित संभव हो।
Jansampark Madhya Pradesh




0 टिप्पणियाँ