डिप्रेशन के विरूद्ध जन - जागरूकता के प्रयास सराहनीय : मुख्यमंत्री
भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि डिप्रेशन के बारे में जन - जागरूकता के प्रयास महत्वपूर्ण हैं । इस समस्या से युवाओं को बचाना बहुत आवश्यक है । प्रयास यहहोना चाहिए कि डिप्रेशन की समस्या हो ही नहीं पाए । दौड़ के आयोजन और अन्य जागरूकता गतिविधियों से लोगों को डिप्रेशन से बचाने के कार्य से जुड़ी संस्था हिमालय नाइट के प्रयास अनुकरणीय हैं ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि युवाओं द्वारा डिप्रेशन के विरूद्ध विश्व की सबसे लम्बी रिले दौड़ का प्रयास सराहनीय है । करीब 8 हजार किलोमीटर की दौड़ में 30 धावक शामिल हैं । चंडीगढ़ से 10 नवम्बर को रवाना यह दौड़ 19 नवम्बर को श्री महाकाल लोक की परिक्रमा भी कर आई है । प्रतिदिन 250 किलोमीटर की दूरी तय की जा रही है । यह दौड़ 24 घंटे चलती है । कुल 36 दिन तक दौड़ निरंतर चलेगी । इस दौड़ के मार्ग में हरियाणा , दिल्ली , राजस्थान ,गुजरात , मध्यप्रदेश और अन्य प्रांत शामिल हैं । रिले दौड़ नई दिल्ली में समाप्त होगी।
आज भोपाल पहुँचे धावक दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ स्मार्ट उद्यान में भी पौध - रोपण में हिस्सा लिया । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री संदीप आर्य , धावक दल के एक दिव्यांग सदस्य सहित चार बेटियों से चर्चा भी की । पौध - रोपण के दौरान धावक दल के सदस्यों ने डिप्रेशन के विरुद्ध प्रारंभ अभियान की जानकारी दी । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डिप्रेशन के विरूद्ध किए जा रहे प्रयासों के लिए दल के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएँ दी । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज गुलमोहर और आंवला के पौधे रोपे ।





0 टिप्पणियाँ